Sushant Singh Rajput Postmortem: बॉलीवुड एक्टर शांत सिंह राजपूत की मौत मामले में करीब ढाई साल बाद ऐसा खुलासा हुआ है जो आपको चौंका सकता है, जी हां इस बारे में कूपर हॉस्पिटल (Cooper Hospital) के मोर्चरी सर्वेंट रूपकुमार शाह ने दावा किया है कि एक्टर ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उनकी हत्या हुई थी।
गौर हो कि Cooper Hospital में ही एक्टर सुशांत सिंह का पोस्टमार्टम हुआ था, मोर्चरी सर्वेंट रूपकुमार का कहना है कि उन्होंने सुशांत की गर्दन, सिर और पैर पर अजीब निशान देखे थे।
मोर्चरी सर्वेंट रूपकुमार ने बताया कि 'जब मैंने सुशांत सिंह राजपूत का शव देखा तो यह आत्महत्या का मामला नहीं लगता था। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। मैं अपने वरिष्ठ के पास गया लेकिन उन्होंने कहा कि हम इस पर बाद में चर्चा करेंगे।'
सुशांत सिंह राजपूत की जून 2020 में मौत हो गई थी
गौर हो कि सुशांत सिंह राजपूत की जून 2020 में मौत हो गई थी, 14 जून 2020 को सुशांत बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे उस वक्त जो परिस्थितियां और जो तस्वीरें सामने आईं थीं उन्हें देख दावा किया गया था कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उनकी हत्या हुई है।
सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती पर लगे थे ये आरोप
सुशांत की मौत के मामले में उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती पर एक्टर को मौत के लिए उकसाने और उनकी संपत्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगा था वहीं ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को कुछ दिन जेल में भी रहना पड़ा था।
'पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या लिखना है यह डॉक्टर का काम है'
मोर्चरी सर्वेंट रूपकुमार ने आगे कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या लिखना है यह डॉक्टर का काम है। उसे न्याय मिलना चाहिए। सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर देखकर हर कोई बता सकता है कि उनका मर्डर किया गया था। अगर जांच एजेंसी मुझे बुलाएगी तो मैं उन्हें भी बता दूंगा
