क्राइम

Delhi Crime: फोन कर घर से बाहर बुलाया, सीने में घोंपा चाकू; भाई के सामने किशोर की हत्या

दिल्ली के अमन विहार इलाके में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके भाई को जख्मी कर दिया।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

दिल्ली : अमन विहार थाना क्षेत्र में एक चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस हमले में कक्षा 10वीं के छात्र दीपांशु (15 वर्ष) की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों ने दीपांशु पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ये हमला पुरानी रंजिश या आपसी झगड़े का नतीजा हो सकता है, हालांकि पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।

फोन कर हत्यारों ने बाहर बुलाया

इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने गली के ही दो लड़कों पर आरोप लगाए हैं। मृतक की बहन का कहना है कि उसके भाई को एक प्लानिंग के साथ मारा गया था। दो जगह चाकू से हमले किए गए। चाकू से एक बार हमला सीने पर हार्ट के पास किया गया था। मृतक की मां ने कहा, "मेरे तीन बच्चे घर पर खाना खा रहे थे। किसी का फोन आया था और एक बेटे को उसने नीचे बुलाया था। उसी समय उसको मार दिया। सोनू और मोनू नाम के लड़कों ने मेरे बेटे को मारा है। ये दोनों अपनी मौसी के घर पर रहते थे। अंदर गली में बुलाकर मेरे बेटे को मारा।"

दीपांशु के भाई ने कहा, "वो आईटीआई कॉलेज से पढ़कर लौटा था। शाम के करीब 6 बज रहे थे। उसके भाई ने इसी साल 10वीं के पेपर दिए थे। शाम को खाना खाते समय उसको दो बार कॉल आई थी। दूसरी कॉल के बाद वो नीचे गया था। उसके बाद जैसे ही वो घर से बाहर निकला, सोनू-मोनू नाम के दो भाइयों ने चाकू से उसको मारा। सीने पर चाकू से वार किया गया। फिलहाल अमन विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article