क्राइम

सिंगर और मॉडल ईशा आलिया की कोलकाता में हत्या, लुटेरों ने मारी गोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 11:51 PM IST

रांची की रहने वाली सिंगर और मॉडल ईशा आलिया की कोलकाता में हत्या कर दी गई। ईशा अपने पति के साथ किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता गई हुई थी।

Image

सिंगर और मॉडल की हत्या

Photo : iStock

रांची की रहने वाली सिंगर और मॉडल ईशा आलिया की हत्या कर दी गई है नागपुरी सिंगर और मॉडल ईशा आलिया की कोलकाता में हत्या कर दी गई। रांची की रहने वाली सिंगर और मॉडल ईशा आलिया की हत्या कर दी गई है। वो अपने पति और बच्चे के साथ कोलकाता गई थी। जहां लुटेरों ने उसे गोली मार दी।

रांची के बरियातू इलाके में रहने वाली नागपुरी सिंगर और मॉडल ईशा आलिया की कोलकाता में हत्या कर दी गई है। ईशा अपने पति के साथ किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता गई हुई थी। अज्ञात हमलावरों के द्वारा हावड़ा में ईशा की हत्या कर दी गई। फिलहाल कोलकाता पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ईशा के पति प्रकाश कुमार ने बागनान में महिषरेखा पुल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग के एक तरफ कार रोकी और शौच करने के लिए निकल गया। वहां अचानक अपराधियों ने हमला कर दिया आरोप है कि बच्ची के सामने कार में मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article