क्राइम

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दरिंदगी के 3 घंटे! घर छोड़ने के बहाने कैब में बैठाया फिर दोस्तों को बुला लूट ली इज्जत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 12, 2023, 12:06 PM IST

Gangrape on Yamuna Expressway: जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को एत्मादपुर में छोड़ कर मौके से फरार हो गए। महिला द्वारा एत्मादपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद बुधवार सुबह आगरा पुलिस ने मामले की पड़ताल की। इसके बाद महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

Image

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दरिंदगी के 3 घंटे! घर छोड़ने के बहाने कैब में बैठाया फिर दोस्तों को बुला लूट ली इज्जत

Gangrape on Yamuna Expressway: यूपी के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ तीन घंटे तक गैंगरेप की वारदात सामने आई है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नोएडा से जा रही थी घर

दरअसल महिला नोएडा से औरैया जिले में स्थित बिधुना जाने के लिए निकली थी। सेक्टर-37 से उसने कैब पकड़ी जो फिरोजाबाद तक जा रही थी। उसमें पहले से ही कुछ सवारियां बैठीं थीं। महिला सुरक्षित महसूस की और गाड़ी में बैठ गई। इसके बाद गाड़ी चल पड़ी।

रास्ते में गाड़ी खाली

आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद तक सभी सवारी गाड़ी से उतर गई। इसके बाद ड्राइवर ने महिला से पूछा कि उसे कहां जाना है, महिला ने फिर से बताया कि उसे बिधुना जाना है। इसके बाद ड्राइवर ने ठीक है कहकर गाड़ी को घुमा लिया। महिला रास्ते से अंजान थी, इसलिए उसे पता नहीं चला कि वो किधर जा रही है।

दोस्तों को बुलाया

इसके बाद गाड़ी वापस आगरा की तरफ चलने लगी। रास्ते में ड्राइवर के दो साथी और आ गए। महिला जबतक ड्राइवर की साजिश को समझ पाती, तबतक हैवानों से उसे दबोच लिया। फिर उसके साथ वो रेप करने लगे। लगभग तीन घंटे तक गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने उसे एक ऑटो में बैठा दिया और फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

इसके बाद महिला किसी तरह से एत्मादपुर पुलिस स्टेशन पहुंची। वहां उसने सारी कहानी कह सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया और फिर आरोपियों की तलाश में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जां च की। जहां से आरोपियों की पहचान हो गई। घटना के कुछ घंटों के भीतर ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article