क्राइम

Noida Crime: नोएडा में खुद को 'अधिकारी' बता खाली पड़े प्लाटों पर 'कब्जा करने और बेचने' वाले गैंग का खुलासा

Noida Crime: नोएडा में खाली पड़े प्लाटों पर 'कब्जा करने और बेचने' वाले गैंग का खुलासा हुआ है ये गैंग खुद को 'अधिकारी' बता खाली पड़े प्लाटों पर 'कब्जा करते थे।

Noida Crime: नोएडा में खुद को 'अधिकारी' बता खाली पड़े प्लाटों पर 'कब्जा करने और बेचने' वाले गैंग का खुलासा नोएडा पुलिस ने किया है, मुख्य सरगना राकेश बिष्ट समेत 9 लोगों को थाना सेक्टर 58 पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़ा गया गैंग लोगों के खाली प्लॉट के फर्जी पेपर तैयार कर बेचने का काम करता था।

बताया जा रहा है कि इस गैंग ने 84 वर्षीय बुजुर्ग के प्लाट को बेचने की साज़िश की थी, सेक्टर 55 स्थित करोड़ों रुपयों के 375 गज के प्लॉट के फर्जी पेपर तैयार किए थे, करीब 10 करोड़ के प्लॉट को महज करीब 4 करोड़ मे बेच रहे थे।

जमीन के फर्जी पेपर के जरिए आरोपियों ने बैंक में लोन भी एप्लाई किया था, बैंक से करीब 3 करोड़ का लोन पास करा रहे थे आरोपी, लोन के लिए प्लॉट का सर्वें करने आये लोगो को देख कर प्लॉट मालिक ने पुलिस को बुलाया, आरोपी राकेश बिष्ट, देवशीश इतेश, नीरज, अनिल, विभूति, संजय, कप्तान, नितीश गिरफ्तार किये गए हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article