क्राइम

पुलिस वाले ने कहा इसलिए भाई ने मेरे प्रेमी को मार दिया- लाश से शादी करने वाली लड़की ने बयां किया दर्द

महाराष्ट्र के नांदेड में प्रेमी की लाश से शादी करने वाली लड़की ने अब बड़ा दावा किया है। लड़की ने दावा किया है कि पुलिसवालों के उकसाने पर उसके भाई ने उसके प्रेमी की हत्या की है।

nander

नांदेड में प्रेमी के शव से लड़की ने की शादी

महाराष्ट्र के नांदेड जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 21 वर्षीय आंचल ममीदवार, जिसने अपने प्रेमी सक्षम टेटे के शव से ‘शादी’ कर पूरे देश का ध्यान खींचा था, अब एक नए आरोप के साथ सामने आई है। सोमवार को आंचल ने दावा किया कि उसके भाई को हत्या के लिए इत्वारा थाने के दो पुलिसकर्मियों ने उकसाया था। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें- दूल्हे की बारात तो बहुत देखी होगी, अब देखिए दुल्हन की बारात, प्रयागराज में टूटी परंपराओं की बेड़ियां

क्या है पूरा मामला?

गुरुवार शाम पुराने गंज इलाके में आंचल के भाई हिमेश ममीदवार का सक्षम टेटे से विवाद हो गया। आरोप है कि हिमेश ने पहले सक्षम को गोली मारी और फिर उसके सिर पर टाइल दे मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। अगले दिन अंतिम संस्कार की तैयारी के समय आंचल ने सक्षम के शव से विवाह किया और कहा- “इससे हमारा प्यार अमर हो गया।”

बहन का दावा- पुलिस ने भाई को भड़काया

आंचल ने पीटीआई-वीडियो को दिए बयान में कहा कि हत्या वाले दिन उसका भाई उसे थाने ले गया और सक्षम के खिलाफ फर्जी शिकायत दर्ज कराने को कहा। आंचल ने बताया- “मैंने मना किया तो दो पुलिस अधिकारियों ने मेरे भाई को उकसाया कि वह ‘उस लड़के को मार डाले जिससे मैं प्यार करती हूं।’” उसका दावा है कि थाने से निकलते समय उसका भाई गुस्से में बोला था- “मैं सक्षम को मारकर वापस आता हूं।”

हत्या के बाद आंचल की मांग- “मेरे पिता और भाइयों को फांसी दी जाए

आंचल ने कहा कि जातिगत मतभेदों के कारण उसका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। उसने आरोप लगाया-“मेरे पिता और भाइयों ने मिलकर सक्षम की हत्या की है। उन्हें भी फांसी दी जाए।” आंचल ने साफ कहा कि अब वह सक्षम के परिवार के साथ ही रहेगी और उनकी जिम्मेदारी उठाएगी।

पुलिस कार्रवाई और केस की स्थिति

इतवारा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले में छह लोगों पर हत्या, गैरकानूनी रूप से जमा होने, दंगा करने और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमार Author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article