दूल्हे की बारात तो बहुत देखी होगी, अब देखिए दुल्हन की बारात, प्रयागराज में टूटी परंपराओं की बेड़ियां

Dulhan Ki Barat: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के कीडगंज इलाके में सोमवार को समाज की सोच बदलने वाला और परंपराओं को नया आयाम देने वाला क्षण देखने को मिला। यहां एक दुल्हन ने बारात निकाली जिस तरह से एक दूल्हे की बारात निकलती है, उसी तरह से प्रयागराज की तनु जायसवाल की बारात निकली। वही धूमधाम, वही बैंड-बाजा, वही लाइटिंग, लेकिन दूल्हे की जगह दुल्हन तनु जायसवाल अपनी बग्गी पर गर्व से सवार थीं। यह आयोजन न सिर्फ अनोखा था, बल्कि बेटियों के सम्मान का सशक्त संदेश भी बन गया।

Authored by: शिशुपाल कुमारUpdated Nov 26 2025, 21:19 IST
 प्रयागराज में दुल्हन की बारातImage Credit : Social Media X01 / 07

प्रयागराज में दुल्हन की बारात

प्रयागराज के कीडगंज से मुट्ठीगंज तक दुल्हन तनु जायसवाल की बारात धूमधाम से निकली, जिसने राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बारात में शामिल बाराती, जमकर संगीत पर झूमते दिखे। बग्गी पर बैठी दुल्हन तनु भी अपनी खुशी नहीं रोक पाई और वो भी झूमती दिखीं।

पिता ने छपवाए निमंत्रण पत्रImage Credit : Social Media X02 / 07

पिता ने छपवाए निमंत्रण पत्र

पांच बेटियों के पिता राजेश जायसवाल ने बेटी की बारात के लिए बाकायदा निमंत्रण कार्ड छपवाए और इसे बेटे की बारात जितना ही सम्मान दिया। पिता ने खुद बेटी की बारात का कार्ड भी रिश्तेदारों को बांटा और उन्हें आमंत्रित किया।

रिसेप्शन के दिन अपनाई नई परंपराImage Credit : Social Media X03 / 07

रिसेप्शन के दिन अपनाई नई परंपरा

हालांकि तनु जायसवाल की शादी दो दिन पहले हो चुकी थी। शादी के दो दिन बाद रिसेप्शन के दिन बेटी के सपने को पूरा करने के लिए दुल्हन के पिता ने बेटी की बारात निकलवाई। रिसेप्शन के दिन पिता ने बेटी की सम्मानजनक बारात निकालने का निर्णय लेकर एक नई मिसाल पेश की।

गर्व से बग्गी पर बैठीं दुल्हन तनुImage Credit : Social Media X04 / 07

गर्व से बग्गी पर बैठीं दुल्हन तनु

तनु जायसवाल खुशी और आत्मविश्वास के साथ बग्गी पर बैठकर अपनी बारात का नेतृत्व करती दिखीं। भीड़ ने स्वागत और प्रशंसा के साथ इस अनोखे आयोजन को सराहा।

 लोगों ने दिखाई उत्सुकता और समर्थनImage Credit : Social Media X05 / 07

लोगों ने दिखाई उत्सुकता और समर्थन

पूरे रास्ते लोग रुककर इस बारात को देखते रहे और बेटियों के सम्मान में उठाए गए इस कदम की तारीफ की।

 तनु बोलीं- यह पल जिंदगी भर याद रहेगाImage Credit : Social Media X06 / 07

तनु बोलीं- यह पल जिंदगी भर याद रहेगा

तनु ने कहा कि पिता द्वारा दिया गया सम्मान उनके लिए अमूल्य है। बारात देखकर लोगों ने जो प्यार दिया, वह उन्हें हमेशा याद रहेगा।

पिता का संदेश- बेटियां किसी से कम नहींImage Credit : Social Media X07 / 07

पिता का संदेश- बेटियां किसी से कम नहीं

राजेश जायसवाल ने कहा कि जब बेटों की बारात निकलती है, तो बेटियों की क्यों नहीं? उन्होंने यह कदम बेटियों के सम्मान और बराबरी का संदेश देने के लिए उठाया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!