क्राइम

Mumbai: मरीन ड्राइव के हॉस्टल में मिली छात्रा की लाश, आरोपी का शव रेलवे ट्रैक से बरामद

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2023, 07:13 AM IST

Mumbai Crime News: पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रकाश का शव चरनी रोड के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला। मुंबई पुलिस ने कहा, 'आरोपी का शव चरनी रोड रेलवे ट्रैक पर मिला। वह उसी छात्रावास में सेक्युरिटी गार्ड का काम कर रहा था।' आरोपी के खिलाफ रेप एवं मर्डर का केस दर्ज हुआ था।

Image

मुंबई में छात्रावास में लड़की का शव मिला।

Photo : BCCL

Mumbai Crime News: मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित एक छात्रावास में 18 साल की एक लड़की का शव मिला है। हैरान करने वाली बात है कि जिस गार्ड पर हत्या का शक था, उस फरार सेक्युरिटी गार्ड का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने बताया कि गार्ड ने एक ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। आरोपी की पहचान सिक्युरिटी गार्ड प्रकाश कन्नौजिया के रूप में हुई है। प्रकाश उसी छात्रावास में गार्ड था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

लड़की का कमरा बाहर से बंद था

मंगलवार को चर्चगेट इलाके स्थित महिला छात्रावास के एक कमरे में 18 साल की लड़की का शव बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि लड़की का कमरा बाहर से बंद था। कमरे के अंदर वह मृत मिली, उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने रेप करने के बाद लड़की की हत्या कर दी।

सेक्युरिटी गार्ड की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली

पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रकाश का शव चरनी रोड के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला। मुंबई पुलिस ने कहा, 'आरोपी का शव चरनी रोड रेलवे ट्रैक पर मिला। वह उसी छात्रावास में सेक्युरिटी गार्ड का काम कर रहा था।' आरोपी के खिलाफ रेप एवं मर्डर का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने लड़की का शव पोस्टमार्टम लिए भेजा है।

लड़की के शरीर पर कपड़े नहीं थे

मुंबई पुलिस के डीसीपी प्रवीण मुंडे ने बताया कि 'मरीन ड्राइव स्थित महिला छात्रावास के चौथी मंजिल पर 18 साल की लड़की का शव उसके कमरे से बरामद हुआ। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज किया। मामले की जांच की जा रही है।' लड़की हॉस्टल के कमरे में अकेले रहती थी। पुलिस ताला तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। कमरे के अंदर पुलिस ने पाया कि लड़की के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसके गर्दन एवं प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article