पटना

लुधियाना की डांसर को पटना में बुलाकर किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार

पटना में लुधियाना की एक डांसर के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। डांसर को एक कार्यक्रम के बहाने बिहार बुलाकर 6 लोगों ने गैंगरेप किया है।

Image

पटना में लुधियाना की डांसर के साथ रेप (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में डांसर के साथ गैंगरेप
  • लुधियाना की रहने वाली थी डांसर
  • पटना में महिला के साथ गैंगरेप

बिहार की राजधानी पटना में एक महिला के साथ 6 युवकों ने न सिर्फ मारपीट किया, बल्कि उसके साथ बलात्कार भी किया। इस बदमाशों ने महिला को एक कार्यक्रम के बहाने बुलाया और फिर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

लुधियाना की महिला के साथ पटना में गैंगरेप

मिली जानकारी के अनुसार पटना के एक गेस्ट हाउस में लुधियाना की एक महिला को मारपीट कर 6 युवकों ने मिलकर गैंगरेप किया है। पीड़िता को जबरन शराब पिलाने की भी कोशिश की गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी हुई है।

पटना सिटी का है मामला

दरअसल पूरा मामला पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र का है। इस पूरे मामले पर पटना सिटी डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि पीड़िता के द्वारा एक कार्यक्रम में बुलाकर उसके साथ मारपीट और गैंगरेप का आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और मौके पर FSL की टीम बुलाकर छानबीन शुरू कर दी गई है। एक अभियुक्त की गिरफ्तारी भी हुई है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

डांसर थी महिला

जानकारी के मुताबिक कुछ युवकों ने लुधियाना की रहने वाली एक डांसर को कार्यक्रम के सिलसिले में बुलाया था। पटना पहुंचने के बाद बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गए और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें