क्राइम

एमपी के मुरैना में पुरानी रंजिश में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 5, 2023, 02:50 PM IST

मध्य प्रदेश के मुरैना में पुरानी दुश्मनी में दो पक्षों में विवाद हुआ। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग की। जिससे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

Image

मुरैना में तीन लोगों की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर-Pixabay)

मध्य प्रदेश के मुरैना में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ। एक पक्ष ने गोलीबारी की। गोली लगने से मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले सभी ही परिवार के सदस्य हैं। आरोपी फरार हैं। यह घटना सिहोनिया थाने के लेपा गांव की है। पुलिस मौके पर रवाना हो गई।

दिमनी विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में पुरानी दुश्मनी के चलते एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के, एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित 6 लोगों की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी और तीन अन्य को घायल कर दिया। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी।

पुलिस महानिरीक्षक (चंबल जोन) एस सक्सेना ने फोन पर पीटीआई को बताया कि गोली लगने के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सक्सेना ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 से 60 किलोमीटर दूर लेपा गांव में हुई और मारे गये तीन पुरुष और तीन महिलाएं एक ही परिवार के सदस्य थे। हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसा बताया जाता है कि मृतकों और आरोपियों के बीच पुरानी दुश्मनी थी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article