क्राइम

Uttar Pradesh: घर में घुसकर लड़की से की थी छेड़छाड़, अब पिता की गला रेतकर हत्या

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2023, 12:06 PM IST

Uttar Pradesh Crime News: यूपी के संभल में पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर घर के अंदर घुसकर छेड़छाड़ की शिकार हुई पीड़िता के पिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने बेटी के सामने ही उसके पिता का गला रेत दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Image

यूपी के संभल में पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर घर में घुसकर हत्या।

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के के संभल जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक छेड़छाड़ की शिकार पीड़िता के पिता की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। संभल में पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर घर के अंदर घुसकर हमलावरों ने पीड़िता के सामने उसके पिता की गला काटकर हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। एसपी, एएसपी और सीओ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा

बेटी के साथ दो महीने पहले छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी युवकों के पिता पर इस हत्या की वारदात को अंजाम देने का आरोप है। जानकारी के अनुसार बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर मृतक की पत्नी ने दो युवकों सहित चार लोगों के खिलाफ 20 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक के परिजनों का कहना है कि छेड़छाड़ के आरोपी युवकों के परिजन मुकदमा वापस लेने के लिए दवाब बना रहे थे। ये वारदात हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी कस्बे की है।

स्कूल जाते समय बेटियों का पीछा करते थे आरोपी

रिपोर्ट्स के अनुसार बीते 16 जुलाई को वफा अब्बास और उसके चचेरे भाई रुस्तम नाम के युवकों ने मृतक की बेटियों के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था। आरोप ये भी है कि वो अक्सर स्कूल जाते वक्त बेटियोंका पीछा करते थे। ऐसे में युवकों के खिलाफ 20 जुलाई को मामला दर्ज कराया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article