मध्यप्रदेश सतना में एक शख्स के वाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए। शख्स आनन-फानन में पुलिस के पास पहुंचा और पूरी बता बताई। उसने बताया कि मैसेज और कॉल करने वाले ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। उसने कहा कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को 6 गोलियां मारी थीं और मुझे 10 गोलियां मारेगा।सतना शहर के टिकुरिया टोला निवासी मोबाइल शॉप के दुकानदार जेपी गुप्ता को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। जिसमें उसने कहा कि मैंने तेरे नाम की सुपारी ली है। तेरा काम तमाम होने वाला है। पंजाब के सिद्दू मूसा वाले को जानते होगे मैंने उसको 6 गोली मारी थी। तुम्हे 10 गोली मारूंगा। मैं तेरा काम तमाम कर दूंगा। ऐसा करते हुए अज्ञात कॉल के जरिए पीड़ित युवक के पास व्हाट्सएप में उसकी फोटो भेज कर उसमें क्रॉस का चिन्ह लगा दिया। जिसके बाद डरे सहमे जेपी गुप्ता ने मामले की एफ आई आर कोलगवां थाने में दर्ज कराई।
इस मोबाइल का नंबर इस्तेमाल
इस बारे में पीड़ित जेपी गुप्ता ने बताया कि मुझे 7000810004 इस नंबर से फोन आया और पहले उसने दोस्तों जैसे बात की कहा कि मैं तुझे जानता हूं और तुमसे मिल भी चुका हू। फिर अचानक वह मुझे धमकी देने लगा और कहा मैंने तेरे नाम की सुपारी ली है। मैंने सिद्दू मूसे वाले को 6 गोली मारी थी तुझे 10 गोली मारूंगा, और उसके बाद उसने मुझे व्हाट्सएप में 1(828)513-2791 नंबर से व्हाट्सएप कर मेरी फोटो में क्रॉस लगा कर भेजा।
12 लाख की मिली है सुपारी
बदमाश ने कहा कि मैं तुझे जान से मार दूंगा। तेरा नजरिया मुझे पसंद नहीं है। तेरे लिए मुझे 12 लाख रुपए की सुपारी मिली है। ऐसे में मैं डर गया और अपने कुछ परिचित लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद अपने मित्रों के साथ में कोलगवां थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई है, और पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोलगवां पुलिस ने केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से कॉलर को तलाश रही है।
