क्राइम

रॉन्ग नंबर से शुरू हुई बात, लड़की के साथ 3 बच्चों के बाप ने कर दिया कांड

बिहार के पटना से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने खुद को हिंदू बनकर युवती से प्यार का वादा किया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की ने उसके साथ रहने से मना किया तो आरोपी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

Image

पटना रेप केस (फोटो-Istock)

पटना : एक लड़की के लिए एक रॉन्ग नंबर पर बात करना बड़ी मुसीबत का सबब बन गया। जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने पहले खुद को सोनू बताकर लड़की से दोस्ती की और उसे शादी का झांसा देकर होटल में बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी का असली नाम मो. रुस्तम है, जो पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।

हिंदू बनकर प्यार का वादा किया

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे हिंदू बनकर प्यार का वादा किया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की ने उसके साथ रहने से मना किया तो आरोपी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने जक्कनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. रुस्तम को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता को अनजान नंबर से कॉल आया था, जिसमें फोन करने वाले ने गलती से नंबर लगने की बात कही थी। धीरे-धीरे उनकी बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई। जब पीड़िता को आरोपी की असली पहचान का पता चला, तो उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। आरोपी ने उसे फिर से फोन किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे मीठापुर बस स्टैंड के पास गिरफ्तार किया। यह मामला न केवल धोखाधड़ी का है, बल्कि यह महिलाओं के साथ बड़ा अपराध है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article