क्राइम

UP : धीरेंद्र शास्त्री को मिली धमकी, इंस्टाग्राम पर लिखा 'बाबा पर मंडरा रही मौत', गिरफ्तार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2023, 11:29 AM IST

Dhirendra Shastri News : इस मामले में हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है। विवादित पोस्ट की स्क्रीन शॉट को ट्वीट करके बरेली पुलिस, आईजी, एडीजी और डीजीपी को टैग करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग है। वही इंटेलिजेंस भी मामले की छानबीन में जुट गई है।

Dhirendra Shastri News : यूपी के बरेली में एक युवक ने सनातन धर्म के प्रचारक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को हत्या की धमकी दी है। उसने इंट्रग्राम पर लिखा है कि 'बाबा पर मौत मंडरा रही है।' हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठोरा निवासी अनस अंसारी ने अपने इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट कर बाबा को धमकी दी। उसने सनातन धर्म और उसके प्रचारक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर भड़काऊ पोस्ट की है। धमकी देने वाले अनस को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस से की धमकी की शिकायत

इस मामले में हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है। विवादित पोस्ट की स्क्रीन शॉट को ट्वीट करके बरेली पुलिस, आईजी, एडीजी और डीजीपी को टैग करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग है। वही इंटेलिजेंस भी मामले की छानबीन में जुट गई है।

आरोपी युवक गिरफ्तार

वहीं, इस मामले में एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अनस अंसारी नाम के व्यक्ति ने सनातन धर्म और पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस की तरफ से हाफिजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article