क्राइम

2 बच्चों के काटे हाथ...बीवी बच्चों और खुद को घर में बंद कर लगा दी आग; 6 डेडबॉडी बरामद

उत्तर प्रदेश के बहराइच में सिरफिर ने 4 बच्चों और बीवी की हत्या कर घर में आग लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने बच्चों के हाथ गंडासे से क्यों काटे और खुद उसने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ क्यों खुदकुशी कर ली। इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

बहराइच : राम गांव क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सरफिरे व्यक्ति ने घर पर आए दो बच्चों की हत्या कर दी। उसके बाद शिनाख्त को मिटाने के लिए बच्चों समेत अपने पूरे परिवार को घर में बंद करके आग लगा दी। फिलहाल मकान से 6 शव बाहर निकल जा चुके हैं। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। सभी शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात करने में जुट गई है।

टेपरहा गांव के पूर्व प्रधान सलीम का कहना है कि विजय नाम का व्यक्ति पहले दो नाबालिग बच्चों की हत्या किया, उसके बाद अपनी पत्नी दो बच्चों समेत खुद को घर में बंद करके आग लगा लिया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मामले की तहकीकात में जुटे हुए हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे आईजी अमित पाठक ने बताया कि आरोपी समेत 6 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस आग की घटना में मवेशी और ट्रैक्टर भी जला है। ऐसे में पूरी बारीकी से सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। अब सवाल यह भी पैदा होता है कि विजय मौर्य ने नवरात्रि के नवमी के दिन दो नाबालिग बच्चों को घर पर क्यों बुलाया और बेरहमी से उनकी गला काटकर हत्या क्यों की। उनके हाथ गंडासे से क्यों काटे और खुद उसने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ क्यों खुदकुशी कर ली। इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

आशंका यह भी जताई जा रही है कि कहीं यह तंत्र-मंत्र से जुड़ा मामला तो नहीं है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि कहीं पुलिस के डर से आरोपी ने की घटना की शिनाख्त मिटाने के डर से घटना को अंजाम तो नहीं दिया। फिलहाल मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है और सभी पहलुओं पर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article