क्राइम

UP News: बेटी को कंधे पर बिठाकर लेकर जा रहा था पिता, हमलावरों ने करीब से मार दी गोली

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 15, 2023, 02:22 PM IST

पुलिस के मुताबिक, घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित, 30 वर्षीय शोएब शाहजहांपुर में अपने पैतृक घर आया था।

Image

Man attacked in UP

Photo : PTI

UP News: यूपी के शहाजहांपुर में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। अपनी बेटी को कंधे पर बैठाकर जा रहे एक शख्स को करीब से गोली मार दी गई। मामला सोमवार का है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की हालत गंभीर है, जबकि बेटी को हमले में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पीड़ित एक संकरी गली में अपनी बेटी को कंधे पर बिठाकर चल रहा है, तभी दूसरे छोर से आ रहा एक आदमी बंदूक निकालता है और उसे करीब से गोली मार देता है। पीड़ित और उसकी बेटी तुरंत फर्श पर गिर जाते हैं। हमलावर दो अन्य लोगों के साथ एक बाइक पर सवार होकर मौके से भाग जाता है।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित, 30 वर्षीय शोएब शाहजहांपुर में अपने पैतृक घर आया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अशोक मीणा ने कहा कि दो आरोपियों गुफरान और नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाइक भी जब्त कर ली गई है। तीसरे आरोपी तारिक को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों में से एक पीड़ित का चचेरा भाई है, पुलिस ने कहा कि हमले की वजह पुरानी दुश्मनी है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article