क्राइम

Video: प्रेम कहानी या आईएसआई की साजिश ? सनम खान की "बॉर्डर पार वाली" प्रेम कहानी

sanam khan love story: प्रेम कहानी या आईएसआई की साजिश ? सनम खान की "बॉर्डर पार वाली" प्रेम कहानी टाइम्स नाऊ नवभारत पर देखिए।

फेसबुक पर दोस्ती, व्हाट्सएप पर मोहब्बत, ऑनलाइन निकाह और पाकिस्तान की यात्रा, नगमा नूर मकसूद अली ने साल 2015 में अपना नाम बदली कर सनम खान रखा। इसके बाद अपनी दोनों बेटियों के भी दस्तावेज अपडेट किए। साल 2021 में उसकी फेसबुक पर एबटाबाद के रहने वाले बाबर वशीर अहमद से दोस्ती हुई। नंबर एक्सचेंज हुए और व्हाट्सएप पर मोहब्बत शुरू हुई।

इसके बाद सनम ने पाकिस्तान जाने की कोशिश की लेकिन कामयाब न हो सकी तो सनम ने बाबर से फरवरी 2024 में ऑनलाइन निकाह किया।इसके बाद वीजा मिला तो 27 मई को पाकिस्तान गई। बाबर रावलपिंडी के होटल में काम करता है।

अपनी मां की खराब तबियत का हालचाल पूछने जब सनम 17 जुलाई को मुंबई लौटी तो पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।हालांकि सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को सनम की इस कहानी पर शक है और वो जांच में जुटी है।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदी author

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में म... और देखें

End of Article