क्राइम

शादीशुदा हिंदू औरत को फंसा मौलाना ने किया निकाहः धर्म भी बदलवाया, आरोप- शौहर के भाइयों-रिश्तेदारों ने भी लूटी इज्जत

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2023, 11:31 AM IST

'Love Jihad' in Moradabad: आरोप है कि मौलाना के तीन भाइयों और कुछ रिश्तेदारों ने भी महिला से रेप किया। बाद में जब उसने विरोध किया और शिकायत को लेकर चेताया तब उसे जान से मार दिए जाने की धमकी दी गई। हालांकि, हिम्मत कर के जब वह पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने शिकायत पर निजामुद्दीन को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

'Love Jihad' in Moradabad: जिन मौलानाओं का काम अपने मजहब के लोगों को सही राह दिखाना होता है, उन्हीं में से एक की नीयत ऐसी बिगड़ी कि अपनी हवस और नापाक इरादों के चलते उसने गलत राह अपना ली। मौलाना ने एक शादीशुदा हिंदू लड़की को अपने जाल फंसाया में फंसा न सिर्फ उससे निकाह किया और धर्म बदलवाया बल्कि कथित तौर पर अपने भाइयों और रिश्तेदारों से उसकी आबरू पर हमला कराया।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है। पीड़िता के मुताबिक, वह साल 2016 में निजामुद्दीन से मिली थी। मौलाना ने तब बहला-फुसलाकर उसका रेप कर लिया था। बाद में जब वह गर्भवती हो गई, तब उसका धर्म परिवर्तन कराया। निकाह के बाद पीड़िता का शबीना हो गया था।

यही नहीं, आरोप है कि मौलाना के तीन भाइयों और कुछ रिश्तेदारों ने भी महिला से रेप किया। बाद में जब उसने विरोध किया और शिकायत को लेकर चेताया तब उसे जान से मार दिए जाने की धमकी दी गई। हालांकि, हिम्मत कर के जब वह पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने शिकायत पर निजामुद्दीन को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल के साथ मौलाना के तीन सगे भाइयों और रिश्तेदारों की तलाश में जुटी है। पुलिस अफसरों का कहना कि वे भी जल्द ही अरेस्ट कर लिए जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article