दिल्ली के कंझावला इलाके (Kanjhawala) में एक युवती के कार से घसीटने का मामला अभी गर्माया हुआ है वहीं इस बीच उत्तर प्रदेश के
बांदा में कंझावला जैसा खौफनाक कांड सामने आया है, यहां गिट्टी से भरे एक ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को करीब 3 किलोमीटर तक घसीटा जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बांदा में एक 32 साल की महिला जिसका नाम पुष्पा सिंह है वो कृषि विश्वविद्यालय में कनिष्ठ बाबू के पद पर तैनात थी, पुष्पा बुधवार को किसी काम से खरीदारी करने बाजार के लिए निकली और काम पूरा होने पर वापस स्कूटी से आ रही थी कि तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने पुष्पा की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, पुष्पा मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली थी और उनके दो बच्चे हैं।
ट्रक रूका नहीं बल्कि स्कूटी को घसीटते हुए काफी आगे तक लेकर गया
टक्कर मारने के बाद भी ट्रक रूका नहीं बल्कि स्कूटी को घसीटते हुए काफी आगे तक लेकर गया बताते हैं कि करीब 3 किलोमीटर तक वो ट्रक स्कूटी को अपने साथ घसीटते हुए ले गया ,इस दौरान स्कूटी में आग लग गई और पुष्पा की इस आग में जलकर बेहद दर्रदनाक तरीके से मौत हो गई, वहीं इस दौरान ट्रक ने भी आग पकड़ ली, लेकिन ड्राइवर कूद कर भागने में कामयाब रहा।
स्कूटी के साथ ही महिला का शव और ट्रक दोनों जल गए
आग से स्कूटी के साथ ही महिला का शव और ट्रक दोनों जल गए, घटना की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया वहीं इस घटना से पूरे इलाके में लोगों में भारी उबाल है, कृषि विश्वविद्यालय के गुस्साए छात्रों ने रोड जाम कर दिया वहीं पुलिस ने बॉडी का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
