क्राइम

Kanjhawala Case : कंझावला कांड पर पुलिस का खुलासा-47 मिनट तक कार में घसीटी जाती रही लड़की

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 06:12 PM IST

Kanjhawala Case : दिल्ली पुलिस ने इन सभी पांचों आरोपियों की पांच दिनों की हिरासत मांगी थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि लड़की के साथ रेप साबित हो जाता है तो आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का केस भी दर्ज होगा।

Kanjhawala Case : कंझावला इलाके में कार से घसीटकर लड़की की मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने बयान दिया है। पुलिस ने सोमवार को कहा कि मृतक लड़की अंजली की बॉडी करीब 47 मिनट तक कार में घसीटी जाती रही लेकिन इस दौरान किसी ने भी कार को रोकने की कोशिश नहीं की। हालांकि, पुलिस का दावा है कि 31 दिसंबर एवं एक जनवरी की दरम्यानी रात राजधानी की सड़कों पर पुलिसकर्मियों की अत्यधिक तैनाती थी। इस घटना के बारे में शिकायत और अपनी कार्रवाई के बारे में पुलिस ने बताया है।

तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेजे गए 5 आरोपी

इस बीच, पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया जहां से उन्हें तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि 23 साल की लड़की जो कि 31 दिसंबर की रात अपने घर लौट रही थी, एक कार से टक्कर होने के बाद वह उसके नीचे आ गई। रिपोर्टों के मुताबिक कार उसे सुल्तानपुरी से कंझावला तक करीब चार किलोमीटर तक घसीटती रही। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने इन सभी पांचों आरोपियों की पांच दिनों की हिरासत मांगी थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि लड़की के साथ रेप साबित हो जाता है तो आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का केस भी दर्ज होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article