क्राइम

Sheena Bora murder case: शीना बोरा जिंदा है क्या? इंद्राणी मुखर्जी के दावे पर कोर्ट ने गुवाहाटी एयपोर्ट से मांगे CCTV फुटेज

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 12, 2023, 10:44 PM IST

Sheena Bora murder case: शीना बोरा हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। हत्या की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) की वकील सवीना बेदी सच्चर के दावे के बाद सीबीआई की एक स्पेशल कोर्ट ने गुवाहाटी एयरपोर्ट को नोटिस जारी कर कहा कि सीसीटीवी फुटेज पेश किया जाए जिससे पता लगाया जाएगा कि शीना बोरा जिंदा है या नहीं।

Image

शीना बोरा हत्याकांड में नया मोड़

Photo : BCCL

Sheena Bora murder case: सीबीआई की एक स्पेशल कोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया की पूर्व सह-संस्थापक इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) द्वारा दायर याचिका पर सीसीटीवी फुटेज पेश करने के लिए गुवाहाटी एयरपोर्ट को नोटिस जारी किया है। जिसमें उसने दावा किया था कि एक वकील ने गुवाहाटी एयरपोर्ट पर उसकी बेटी शीना बोरा (Sheena Bora) जैसी दिखने वाली एक लड़की को देखा गया था। सीबीआई ने इंद्राणी मुखर्जी की अर्जी पर सीबीआई की विशेष अदालत में जवाब दाखिल किया और कहा कि उसके दावे की जांच की जरूरत नहीं है क्योंकि शीना बोरा पहले ही मर चुकी हैं और इसके स्पष्ट सबूत हैं। एजेंसी ने कहा कि मामले में सरकारी गवाह श्यामवर राय ने भी बयान दिया है।

महिला शीना बोरा है या नहीं, कोर्ट ने मांगे गुवाहाटी एयरपोर्ट से CCTV फुटेज

विशेष अदालत ने गुवाहाटी एयरपोर्ट को एक नोटिस जारी किया और उनसे उस दिन का सीसीटीवी फुटेज पेश करने को कहा, जब वकील सवीना बेदी ने शीना बोरा जैसी दिखने वाली लड़की को देखने का दावा किया था। मामले में सुनवाई की अगली तारीख 2 फरवरी है। अदालत ने पिछले हफ्ते सीबीआई को इंद्राणी मुखर्जी द्वारा दायर एक आवेदन पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा था। आवेदन में कहा गया है कि यात्री डिटेल और गुवाहाटी एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित किया जाना चाहिए और यह पता लगाने के लिए जांच की जानी चाहिए कि गुवाहाटी एयरपोर्ट पर वकील द्वारा देखी गई लड़की शीना बोरा है या नहीं।

सीबीआई ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब

कोर्ट ने सीबीआई को 12 जनवरी को सुनवाई की अगली तारीख से पहले इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए कहा था। इंद्राणी मुखर्जी अप्रैल 2012 में अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोपों का सामना कर रही है। उसके पूर्व पति पीटर मुखर्जी, संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर राय भी मामले में सह-आरोपी हैं। सीबीआई की विशेष अदालत में शुक्रवार को दायर आवेदन के साथ, इंद्राणी मुखर्जी ने वकील सबीना बेदी सच्चर का एक हलफनामा भी दायर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि उसने गुवाहाटी एयरपोर्ट पर शीना बोरा जैसी दिखने वाली एक महिला को देखा और उसका एक वीडियो भी है।

महिला शीना बोरा जैसी दिखती है- इंद्राणी मुखर्जी की वकील

एएनआई से बात करते हुए एडवोकेट सवीना बेदी सच्चर ने कहा था कि उन्होंने वीडियो इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) को भेजा था। उसने कहा कि 5 जनवरी 2023 को, जब मैं गुवाहाटी एयरपोर्ट से मुंबई के रास्ते में थी, तब मैंने एक महिला को देखा, जो मुझे लगता है कि शीना बोरा (Sheena Bora) से मिलती-जुलती थी। एक वकील के रूप में, मैं उसी की पुष्टि करना चाहती हूं। उन्होंने आगे कहा कि यद्यपि मैं आईएनएक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का कानूनी सलाहकार रहा हूं और 2007 से शीना को जानता हूं, बात की पुष्टि करने के लिए मैंने अपने सहयोगी से उस महिला के साथ बैकग्राउंड में एक वीडियो लेने का अनुरोध किया। मैंने वीडियो को इंद्राणी मुखर्जी के साथ शेयर किया। जो मुझे भी लगा कि वह महिला शीना बोरा जैसी दिखती है। सच्चर ने कहा कि इसके बाद एक आवेदन दायर किया गया और उसका हलफनामा संलग्न किया गया है। उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने कोर्ट से अनुरोध किया कि सीबीआई को महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए मामले की जांच करने के लिए गुवाहाटी एयरपोर्ट से सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों की जानकारी हासिल करने का निर्देश दिया जाए।

इंद्राणी मुखर्जी ने पहले दावा किया था शीना बोरा जिंदा है

यह पहली बार नहीं है जब इंद्राणी मुखर्जी ने शीना बोरा के जिंदा होने का दावा किया है। इससे पहले, इंद्राणी मुखर्जी ने कोर्ट से कहा था कि उसके पास यह मानने की वजह है कि बोरा जीवित है क्योंकि भायखला जेल में एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे बताया था कि उसने उसे 2021 में श्रीनगर में देखा था लेकिन सीबीआई ने इंद्राणी के दावे पर विश्वास करने से इनकार कर दिया था। शीना बोरा के बॉयफ्रेंड और इंद्राणी के सौतेले बेटे राहुल मुखर्जी सहित 69 गवाहों के साथ मुकदमा चल रहा है, जो अब तक विशेष सीबीआई अदालत के सामने गवाही दे चुके हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article