क्राइम

बिहार के वैशाली में बाप ने ही करवाई बेटे की हत्या, पैसे देने की बात कह कर घर बुलाया, रास्ते में शूटर ने मारी गोली

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 09:47 PM IST

बिहार के वैशाली में रेलवे कर्मचारी ने अपने ही बेटे की हत्या करवा दी। बेटे को रिटायरमेंट के रकम में से पैसे देने की बात कह कर घर बुलाया और रास्ते में ही शूटर से गोली मरवा दी।

Image

बाप ने बेटे की करवाई हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

बिहार के वैशाली में रेलवे कर्मचारी ने अपने ही बेटे की हत्या की खौफनाक साजिश रची। उसने शूटर से बेटे की हत्या करवाई। दो दिन पहले बेटा घर आया था। बाप ने रिटायरमेंट के रकम में से पैसे देने की बात कह कर बेटे को बुलाया था। बाप और बेटे की बीच पैसे को लेकर पंचायत होनी थी। बेटे के पंचायत में पहुंचने से पहले ही अपराधियों द्वारा बेटे की हत्या करवा दी।

पूरा मामला वैशाली जिले के भगवानपुर का है जहां विद्यालय परिसर में अंधाधुंध गोलियां चलने लगी। युवक को अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारी। युवक जान बचाने के लिए विद्यालय परिसर में जा छुपा। फिर भी शूटर ने निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि अपराधी इसको साथ में लेकर ही आए थे। अपराधी तीन बाइक सवार थे। जिसमें इस शख्स को बीच में बैठाकर अपराधी एक आगे और एक पीछे बैठा था। खाली विद्यालय देखकर युवक को बनाया निशाना।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article