क्राइम

Aligarh: पैसे लेकर VDO की परीक्षा दे रहे थे सॉल्वर गैंग के सदस्य, 9 गिरफ्तार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2023, 01:09 PM IST

Aligarh news : पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ पर यह ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति अभ्यर्थी के स्थान पर जो कि अपने आपको अभ्यार्थी का दोस्त या रिश्तेदार बताते हैं उन लोगों से ₹50000 से लेकर ₹200000 तक लेकर उनके पेपर सॉल्व कर रहे थे।

Image

पैसे लेकर परीक्षा दे रहे थे।

Photo : BCCL

Aligarh news : अलीगढ़ जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित वीडीओ की परीक्षा में अभ्यार्थियों की जगह परीक्षा दे रहे सॉल्वर गैंग के 9 सदस्यों को पुलिस ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह लोग अभ्यार्थियों की जगह पर 50 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक अभ्यार्थियों से लेकर उनकी जगह उनकी परीक्षा दे रहे थे। सूचना मिलने पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से सॉल्वर गैंग के कुल 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आठ सेंटरों से 9 लोग हुए गिरफ्तार

जानकारी देते हुए एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि 26 तथा 27 तारीख को जनपद अलीगढ़ में वीडीओ की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें 26 सेंटरों पर दो पारी में परीक्षा आयोजित की जा रही थी, पुलिस को व्यवस्थापकों द्वारा सूचना दी गई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे हैं, इस संदर्भ में पांच थाना क्षेत्र सासनी गेट, गांधी पार्क, सिविल लाइंस, क्वारसी तथा लोधा में आठ सेंटरों पर पुलिस द्वारा 9 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

2 लाख रु. तक ली रकम

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ पर यह ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति अभ्यर्थी के स्थान पर जो कि अपने आपको अभ्यार्थी का दोस्त या रिश्तेदार बताते हैं उन लोगों से ₹50000 से लेकर ₹200000 तक लेकर उनके पेपर सॉल्व कर रहे थे, फिलहाल पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए 9 लोगों को जेल भेज दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article