क्राइम

कन्या वध हो गया हमसे- बेटी की हत्या के बाद राधिका यादव के पिता ने भाई से ऐसा क्यों कहा, क्यों करने लगा फांसी की मांग

ताऊ विजय के बयान से राधिका हत्याकांड में नया मोड़ सामने आ रहा है। जहां एक तरफ पुलिस ने सभी के सामने कोचिंग अकादमी बंद करने की थ्योरी रखी है तो दूसरी तरफ परिजन इस थ्योरी को नकारते नजर आ रहे हैं। हत्या के पीछे असली कारण क्या है? यह जांच का विषय है।

Image

राधिका यादव की हत्या उसी के पिता दीपक ने की है (फोटो- PTI)

टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या में रोज नए-नए खुलासे हो रहे है, सवाल उठ रहे हैं। सबसे ज्यादा सवाल इस बात पर उठ रहा है कि आखिर राधिका यादव की हत्या करने के बाद पिता दीपक ने अपने बड़े भाई से ये क्यों कहा कि उसने कन्या वध कर दिया है। उसे फांसी होनी चाहिए। अगर पिता ने बेटी से नाराज होकर हत्या कि तो फिर से तुरंत पछतावा कैसे होने लगा।

राधिका के चाचा ने हत्या पर क्या कहा था

आरोपी दीपक के बड़े भाई विजय ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब यह घटना हुई तब मैं अपने घर पर था। शोर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचा। मैंने दीपक से पूछा कि ये क्या हो गया तो उसने बताया कि ये हरकत हो गई। दीपक ने कहा, भाई, कन्यावध हो गया, मुझे फांसी पर चढ़ा दो।

राधिका की हत्या का कारण क्या?

हालांकि, दीपक ने राधिका की हत्या का कारण नहीं बताया। उन्होंने कहा कि जिस टेनिस अकादमी को बंद करने की बात चल रही है, वह गलत है। जब अकादमी थी ही नहीं तो बंद किसे कराते? राधिका एक अच्छी खिलाड़ी थी और वह कोचिंग देने के लिए जाती थी। दीपक अपनी बेटी से बहुत प्यार करता था, लेकिन आखिर ऐसी क्या स्थिति बनी कि उसे अपनी ही बेटी की हत्या करनी पड़ी।

राधिका यादव पर पिता को था गर्व

विजय ने कहा कि दीपक ने टेनिस में अपनी बेटी को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत की। दीपक कहता था कि जब राधिका का नाम रोशन होगा तो ही उनका नाम रोशन होगा। वह बेटी को खिलाड़ी बनाने में करीब तीन करोड़ रुपए खर्च कर चुका था। जब राधिका को गाड़ी चलानी नहीं आती थी तब दीपक उसे गाड़ी में लेकर जाता था। राधिका गाड़ी चलाना सीख गई तो वह मां के साथ जाती थी।

रील्स को लेकर थी पिता की सहमति

राधिका के ताऊ ने कहा कि राधिका की मौत के बाद उसे रील्स के बारे में पता लगा, लेकिन यह रील्स दो साल पहले माता-पिता की सहमति पर बनाई गई थी। राधिका मॉडल भी बनना चाहती थी, लेकिन दीपक कहता था कि पहले टेनिस में अपना करियर बना लो और बाद में मॉडल भी बन जाना। हालांकि, राधिका को कुछ एड फिल्म के लिए ऑफर भी आए थे, लेकिन उसने मना कर दिया।

उठ रहे कई सवाल

राधिका यादव की चाचा की मानें तो ऐसी कोई बात नहीं थी, जो हत्या का कारण बनता। पिता दीपक भी बेटी से प्यार करते थे। फिर सीधे हत्या कैसे कर दिए? एक नहीं बल्कि 5 फायर दीपक ने बेटी पर किए, जिसमें से 4 राधिका यादव को लगी। हत्या के तुरंत बाद दीपक को पछतावा होने लगा, जबकि अगर नाराजगी थी तो कुछ समय तक तो नाराज रहते, लेकिन नहीं भाई से हत्या के कुछ देर बाद ही कन्या वध और फांसी की बात कहने लगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article