क्राइम

Sonbhadra Double Murder: रॉबर्ट्सगंज में खूनी तांडव, हथियार से काट दिया पति-पत्नी का गला; CCTV की DVR ले गया हत्यारा

Robertsganj Double Murder: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पति-पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारे घर के बाहर लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी निकाल कर ले गए।

Image

Sonbhadra Double Murder: रॉबर्ट्सगंज में खूनी तांडव, हथियार से काट दिया पति-पत्नी का गला; CCTV की DVR ले गया हत्यारा

Robertsganj Double Murder: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कस्बे में शनिवार सुबह कत्लेआम देखने को मिला। यहां एक दपंति की उनके घर में हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बड़ी क्रूरता के साथ दोनों को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार सिंह (47) और उनकी पत्नी मंजू देवी (43) अपने घर की पहली मंजिल पर मृत मिले। मामले की जांच की जा रही है।

मुख्य दरवाजे से घुसे थे हत्यारे

एसपी ने बताया कि हत्यारों ने मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए। शनिवार को दोपहर लगभग 11 बजे धर्मेंद्र का साला सुनील जब घर पहुंचा तो घटना का पता चला। ऐसा प्रतीत होता है कि संभवत: हत्या को अंजाम देने के लिए किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया, हालांकि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अपराध में वास्तव में किस हथियार का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धर्मेंद्र, भूतल पर भवन निर्माण सामग्री का व्यवसाय करता था और प्रथम तल पर अपनी पत्नी के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article