क्राइम

पति कर रहा था गर्भवती भाभी से रेप, बीवी बना रही थी वीडियो; बाद में मंदिर ले जाकर खिला दी कसम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 17, 2023, 09:47 PM IST

ओडिशा में पुलिस ने एक ऐसे कपल को गिरफ्तार किया है, जिसपर आरोप है कि शख्स ने अपने ही पड़ोसी की बीवी के साथ रेप किया है। इस दौरान उसकी पत्नी भी उसके साथ थी, जो रेप का वीडियो बना रही थी। सारी साजिश बदला लेने के लिए रची गई थी।

Image

महिला से रेप कर बनाया वीडियो

Photo : iStock

बदले की आग में झुलसते शख्स ने अपने ही पड़ोसी की बीवी को हवस का शिकार बना डाला है। हद तो तब हो गई, जब इस घिनौने काम में आरोपी की पत्नी ने भी उसका बराबर का साथ दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

कहां की है घटना

ओडिशा के नबरंगपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक गर्भवती महिला के साथ बलात्कर किया है। आरोपी शख्स, पीड़ित महिला को भाभी बुलाता था। मिली जानकारी के अनुसार इस कपल ने पीड़िता को धमकाया और उसे एक स्थानीय मंदिर में ले गए। जहां उसे इस घटना के बारे में किसी से बात नहीं करने की कसम भी दिला दी। हालांकि महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मदद के बहाने रेप

पुलिस ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी महिला पद्मा एक आशा वर्कर है। महिला उसी के स्वास्थ्य केंद्र में चेकअप कराने के लिए गई थी। उसने चेकअप के दौरान पद्मा से मदद मांगी, जिसके बाद पद्मा ने अपने पति से महिला का बलात्कार करवा दिया। इतना ही नहीं जब आरोपी उसका बलात्कार कर रहा था, तब पद्मा उसका वीडियो भी बना रही थी।

सोशल मीडिया पर वीडियो

इसके बाद पद्मा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला के पति ने आरोपियों की बनती नहीं थी, इसी कारण उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस वीडियो को इंटरनेट से हटाने की कोशिश शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस जांच जारी है और महिला को मेडिकल सहायता दी जा रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article