क्राइम

श्रद्धा हत्याकांड: आफताब की कस्टडी 5 दिन और बढ़ी, नार्को टेस्ट के सहारे सच्चाई उगलवाएगी दिल्ली पुलिस

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 17, 2022, 05:46 PM IST

आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वाकर का कथित रूप से गला घोंट कर हत्या कर दी थी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे। जिसे उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली में फेंक दिया था। लाश को काटकर फेंकने से पहले उसने लगभग तीन सप्ताह तक उसे फ्रिज में रखा था।

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी गई है। अफताब पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका श्रद्धा वाकर की हत्या की और फिर उसके शरीर के 35 टुकड़े करके फेंक दिया। इस मामले में आफताब को पुलिस ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया, जहां उसे और पांच दिनों के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया।

नार्को टेस्ट से सच्चाई आएगी सामने

पुलिस की उस मांग को भी गुरुवार को अनुमति मिल गई, जिसमें उसने आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। आफताब भी इसके लिए तैयार हो गया है।

कोर्ट में पेशी से पहले क्या हुआ

पूनावाला को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए साकेत कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने एक आवेदन दायर कर अदालत से अनुरोध किया था कि पूनावाला को उनकी सुरक्षा चिंताओं के कारण वर्चुअली पेश किया जाए। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला ने कहा कि पुलिस द्वारा सौंपे गए आवेदन के अनुसार आरोपी को बदमाशों और धार्मिक समूहों से धमकियां मिल रही थीं।

पुलिस ने कोर्ट में क्या कहा

दिल्ली पुलिस ने यह कहते हुए और रिमांड मांगी थी कि पुलिस को और सबूत खोजने के लिए हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी का दौरा करना होगा। पुलिस ने यह भी कहा कि नई दिल्ली में बदरपुर और छतरपुर के जंगल बहुत बड़े हैं और शव के अंगों को खोजने में समय लगेगा।

वकीलों का विरोध

मामले की सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में वकील कोर्ट रूम के बाहर जमा हो गए और 'श्रद्धा के हत्यारे को फांसी दो, फंसी दो' के नारे लगाने लगे। हालांकि जब उन्हें पता चला कि आफताब को कोर्ट नहीं लाया जाएगा, तब वो लोग चले गए।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article