क्राइम

Rewa: रीवा में लात और थप्पड़ से प्रेमिका को पीटा, आरोपी के घर पर सीएम शिवराज ने चलवा दिया बुलडोजर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 26, 2022, 12:17 AM IST

Rewa Viral video:रीवा में लड़की की पिटाई मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है, आरोपी के घर पर सीएम शिवराज का बुलडोजर चला है और उसे नेस्तनाबूद कर दिया गया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  1. मध्य प्रदेश के रीवा में में लड़की की पिटाई मामले में बड़ी कार्रवाई
  2. पुलिस ने आरोपी के घर को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया
  3. प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई करते कैमरे में कैद हुए व्यक्ति जिसका नाम पंकज त्रिपाठी है उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उसके घर पर बुलडोजर भी चलाया गया है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, गौर हो कि बेरहमी से लड़की की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया था।

अब लड़की की पिटाई मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है पुलिस ने आरोपी के घर को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है, रीवा घटना के आरोपी का घर बुलजोडर से जमींदोज कर दिया गया है, रीवा पुलिस ने आरोपी पंकज त्रिपाठी पर अपहरण, मारपीट सहित अन्य धाराओं पर केस दर्ज किया है।

आरोपी पंकज त्रिपाठी की गिरफ्तारी के बाद घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से घर ढहाने का वीडियो शेयर कर कड़ी चेतावनी दी गई है

थाना प्रभारी निलंबित

पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है वहीं ये भी बताया कि मऊगंज पुलिस थाने क्षेत्र में आरोपी पंकज त्रिपाठी के घर को तोड़ दिया गया है, साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए मऊगंज थाने की प्रभारी श्वेता मौर्य को निलंबित किया गया है। यही नहीं बताते हैं कि पुलिस ने पंकज का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कर दिया है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं के साथ ज्यादती करनेवालों को बख्शा नहीं जाएगा।

क्या था ये मामला

रीवा के मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था युवक ने युवती को जमकर थप्पड़ मारे साथ ही युवती के चेहरे पर भी ताबड़तोड़ लातों से हमला भी किया गया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाला गया था और अब मुख्य आरोपी पंकज त्रिपाठी की गिरफ्तारी के बाद घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article