क्राइम

Badaun Murder: यूपी के बदायूं में नाई ने दो बच्चों की गला रेतकर की हत्या, हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 19, 2024, 11:44 PM IST

barber murdered two children in badaun up: बदायूं से बड़ी खबर सामने आई है यहां एक नाई ने दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी है जिसके बाद गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ की, वहीं हत्या का आरोपी नाई मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है।

Image

बदायूं में एक नाई ने दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी है

KEY HIGHLIGHTS
  1. यूपी के बदायूं में दो बच्चों की एक नाई ने उस्तरे से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी
  2. दोनों बच्चों की हत्या का आरोपी नाई मुठभेड़ में ढेर हो गया
  3. शहर में लोगों में आक्रोश का माहौल है और आगजनी की गई है

barber murdered two children in badaun up: बदायूं शहर के बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की एक नाई ने उस्तरे से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी है, बताते हैं कि मामूली विवाद में उस्तरे से काटकर हत्या की गई है, मंडी चौकी के समीप लोगों ने जाम लगाया है वहीं एसएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच भीड़ को समझाने में जुटे।

आरोपी दूसरे धर्म का होने के कारण लोगों में आक्रोश का माहौल है वहीं डबल मर्डर का आरोपी मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है, यानी दोनों बच्चों की हत्या का आरोपी नाई मुठभेड़ में ढेर हो गया।

दो बच्चों की हत्या के बाद शहर के लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है इलाके में तनाव फैल गया है आक्रोशित लोगों की भीड़ सड़क पर उतर आई और खोखों में आग लगा दी वहीं पुलिस चौकी को घेरा और कई जगह तोड़फोड़ भी की गई है, मौके पर भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स लग गई है।

बताते हैं कि एक आरोपी साजिद मौके से पकड़ लिया गया है भीड़ उसे जिंदा जलाना चाहती थी लेकिन पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया।

मृतक 12 साल का आयुष और दूसरा 8 साल का हनी है

बदायूं में दो सगे भाइयों की हत्या की गई है उसमें एक 12 साल का आयुष और दूसरा 8 साल का हनी है जिसकी की उस्तरा मारकर हत्या कर दी गई, परिजन कह रहे है पूरी कालोनी के बाल काटता था पास में ही रहता है हमें नहीं पता क्यों किया है तीसरे बच्चे को भी मारना चाह रहा था।

तीसरे भाई को भी मारने की कोशिश!

मंझला भाई नाई की पकड़ से छूटकर भाग निकला जब परिजन तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो नाई मौके से भाग निकला वहीं छत पर दो भाइयों का शव खून से लथपथ मिला, जानकारी के मुताबिक हत्या के बाद खून पीने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने एक आरोपी को जावेद को मुठभेड़ में मार गिराया

वहीं आरोपी सैलून संचालक साजिद और जावेद हैं मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस ने एक आरोपी को जावेद को मुठभेड़ में मार गिराया है।

बदायूं घटना पर आईजी रेंज बरेली राकेश कुमार का बयान सामने आया है उन्होंने कठोरतम कार्यवाही का आश्वासन दिया है वहीं तंत्र विद्या पर कहा कि ये अभी यह जांच का विषय है और घटना के बाद स्थिति काबू में है, आईजी राकेश कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया है।

स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है

जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि थाना सिविल लाइंस के बाबा कॉलोनी में आज एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा घायल है , उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। फिलहाल दोनों मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article