क्राइम

Satara Crime News: बॉयफ्रेंड को प्रेमिका पर हुआ शक, मिलने के बहाने घर बुलाकर बिल्डिंग से फेंका; दर्दनाक मौत

Satara Crime News: महाराष्ट्र के सतारा में बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका को बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, प्रेमी को प्रेमिका पर शक था, जिसके बाद उसने प्रेमिका को अपने घर बुलाया और कहासुनी के बाद उसने प्रेमिका को ऊंची इमारत से नीचे फेंक दिया

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

Satara Crime News: महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कराड में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को ऊंची इमारत से नीचे फेंक दिया, जिसमें उस लड़की की मौत हो गई। मृतक आरुषि सिंह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी, जबकि आरोपी युवक ध्रुव चिक्कर हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है।

मेडिकल की पढ़ाई करते थे दोनों

बता दें कि दोनों कराड के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करते थे और दोनों प्रथम वर्ष के छात्र थे। बताया जा रहा है कि दोनों स्कूल के दिनों से ही रिलेशनशिप में थे और बाद में दोनों ने मेडिकल की पढ़ाई के लिए कराड के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले लिया।

फ्लैट पर बुलाकर दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार, ध्रुव कॉलेज के पास किराए के फ्लैट में रहता था और बुधवार को उसने आरुषि को अपने फ्लैट पर बुलाया था, जहां दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। ध्रुव ने आरुषि पर किसी और के साथ प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हुई।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

देखते ही देखते बहस हाथापाई तक पहुंच गई और इसमें दोनों को चोटें भी आईं। इसी दौरान युवक ने अपनी प्रेमिका को बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, मृतक के परिवार ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपी का फिलहाल इलाज चल रहा है, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article