क्राइम

दिल्ली में ये क्या हो रहा... बटला हाउस में बॉक्स के अंदर दो बच्चों के मिले शव, इलाके में दहशत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 6, 2023, 09:43 PM IST

Batla House: दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के जामिया नगर स्थित एक फैक्ट्री में लकड़ी के बक्से में 7 और 8 साल के दो बच्चों के शव मिले हैं। वे कल से लापता थे। पुलिस की जांच चल रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Image

बटला हाउस में मिली दो बच्चों की लाश (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Batla House: दिल्ली के बटला हाउस में दो बच्चों के शव एक बॉक्स में पाए गए हैं। बॉक्स एक गोदाम में रखा हुआ था। पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार बक्से में एक लड़के और एक लड़की का शव है। दोनों की उम्र 7 से 8 साल के बीच बताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के जामिया नगर स्थित एक फैक्ट्री में लकड़ी के बक्से में 7 और 8 साल के दो बच्चों के शव मिले हैं। वे कल से लापता थे। पुलिस की जांच चल रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

बच्चों की हुई पहचान

जिन बच्चों की लाश, बक्से में मिली है, उनकी पहचान हो गई है। लड़के का नाम नीरज है और लड़की का नाम आरती है। दोनों भाई बहन थे। कल यानि कि सोमवार चार बजे के आसपास से लापता थे। बच्चों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।

बडी बहन को मिली लाश

बच्चों के लापता होने के बाद पूरा परिवार उनकी तालाश में लगा था, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद आज यानि कि मंगलवार को जब बड़ी छत पर गई और बक्से को खोलकर देखा तो चीख निकल गई। दोनों बच्चों की लाश उसमें पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया गया।

जांच जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ किया जा रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article