क्राइम

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेता की हत्या, पड़ोसी ने ही जमीन विवाद में मारी गोली

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेता सुरेंद्र जवाहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुरेंद्र जवाहरा की हत्या पड़ोसी ने ही कर दी है। जमीन विवाद के कारण पड़ोसी ने ही सुरेंद्र जवाहरा की हत्या कर दी।

Image

सोनीपत में बीजेपी नेता की हत्या

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई है। सोनीपत में भाजपा के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना शुक्रवार देर रात साढ़े 9 बजे घटी, जब गांव जवाहरा में पड़ोसी ने ही सुरेंद्र जवाहरा की गोली मारकर हत्या कर दी।

जमीनी विवाद में हुई हत्या

मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र जवाहरा ने पड़ोसी के चाचा जमीनी खरीदी थी। इसी जमीन को लेकर विवाद था। पड़ोसी ने जमीन पर कदम न रखने की चेतावनी दी थी। इसी जमीन पर बुआई करने पर गुस्साए पड़ोसी ने बीती रात 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी।

सीसीटीवी में दिखा हमलावर

अधिकारियों ने बताया कि जवाहर 'नंबरदार' या गांव के मुखिया के तौर पर भी काम करते थे और भूमि राजस्व संग्रह और भूमि अभिलेखों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार थे। पुलिस के अनुसार, जवाहर की हत्या भूमि विवाद का नतीजा प्रतीत होती है। पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान मोनू के रूप में हुई है, जिसने शुक्रवार रात जवाहर पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में जवाहर जान बचाने के लिए एक दुकान में घुसते दिखते हैं, हमलावर ने उनका पीछा किया और उन्हें गोली मार दी। सहायक पुलिस आयुक्त (गोहाना) ऋषिकांत ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई हैं। एसीपी ने कहा कि जवाहर ने मोनू के चाचा और चाची से जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था। इस पर उनके बीच विवाद हुआ, जिसके कारण जवाहर की हत्या कर दी गई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article