क्राइम

मध्य प्रदेश में चलती कार में 9वीं की छात्रा से बलात्कार, बात नहीं मानने पर Video किया वायरल; 2 गिरफ्तार

Gwalior Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 9वीं क्लास की छात्रा के साथ चलती कार में दुष्कर्म किया गया। घटना पिछले महीने की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ कार में आया और लड़की को मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद वे उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Image

मध्य प्रदेश में 9वीं की छात्रा से बलात्कार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gwalior Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 9वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि पिछले महीने मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक 9वीं कक्षा की छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना पिछले महीने ग्वालियर -शिवपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहना पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई थी। जब परिवार वालों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मोहना पुलिस स्टेशन में बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच

ग्वालियर के एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम बनाई गई थी। टीम ने दो आरोपियों, बलात्कारी और वीडियो शूट करने वाले उसके साथी को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त किया जा रहा है और तीसरे साथी को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी गई है। आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच है। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब नाबालिग लड़की ने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया, तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

एएसपी शर्मा ने आगे कहा कि 13 वर्षीय लड़की, जो कक्षा 9 की छात्रा है, ने मोहना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा कि उसकी दोस्ती करीब एक साल पहले चिनौर के एक युवक से हुई थी, जिसने बाद में उसे अपने दोस्तों से मिलवाया। उन्होंने चैट के जरिए संपर्क बनाए रखा। अधिकारी ने कहा कि 1 जून को आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ कार में आया और लड़की को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उन्होंने उसे जबरन कार में बैठाया और ले गए।

एएसपी शर्मा ने बताया कि युवकों में से एक ने कार की पिछली सीट पर उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान एक युवक कार चला रहा था, जबकि दूसरा ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा था और घटना का वीडियो बना रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने वीडियो के आधार पर लड़की को लगातार ब्लैकमेल करने की कोशिश की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन जब लड़की ने उनकी बात नहीं मानी तो आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article