क्राइम

बिहार में खोदी 'सड़क' निकली 'शराब', मुजफ्फरपुर में गड्ढा बनाकर शराब स्टॉक का नायाब तरीका हो गया फेल

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 10, 2023, 04:45 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में सड़क खोदकर अवैध शराब निकाली गई है, दरअसल शराब तस्करों ने ये नायाब तरीका निकाला है लेकिन ये परवान नहीं चढ़ पाया और फेल हो गया।

Image

6 फीट गड्‌ढा खोदकर बोरी के अंदर शराब की बोतलें रखी गई थीं

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS

  1. मुजफ्फरपुर में सड़क के बीच गड्डा खोदकर वहां शराब का स्टॉक रखा गया
  2. 6 फीट गड्‌ढा खोदकर बोरी के अंदर शराब की बोतलें रखी गई थीं
  3. उत्पाद विभाग की टीम को ये खबर लग गई उसने कार्रवाई कर दी

बिहार में शराबबंदी लागू है मगर बावजूद इसके यहां ना शराब की कमी है और ना ही शराब से लगातार होने वाली मौतों की, ताजा मामला सामने आया है राज्य के मुजफ्फरपुर से जहां बीच सड़क के बीच गड्डा खोदकर वहां शराब का स्टॉक रखा गया था मगर उत्पाद विभाग की टीम को खबर लग गई और उसने बीच सड़क में तहखाना बनाकर रखी शराब को जब्त कर लिया, इस मामले की खासी चर्चा हो रही है।

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के दादर इलाके में स्थित एक बस्ती की बीच सड़क में करीब 6 फीट गड्‌ढा खोदकर बोरी के अंदर शराब की बोतलें रखी गई थीं और इसके पीछे मंशा थी की शराब की तस्करी से मोटा पैसा बनाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका, , उत्पाद की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सड़क के नीचे गड्ढा बनाकर शराब का स्टॉक किया गया है।

खासी महंगी शराब बताई जा रही है

जब्त शराब अलग-अलग ब्रांड की है और खासी महंगी शराब बताई जा रही है, उत्पाद विभाग की टीम ने यहां पर छापेमारी कर सड़क के अंदर बने तहखाने से चार बोरी भरकर शराब बरामद की गई है, ये कार्रवाई एक्साइज इंस्पेक्टर पिंकी कुमारी के नेतृत्व में की गयी।

जब्त की गई शराब महंगे ब्रांड की

कार्रवाई करने वाली टीम के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि सड़क बनने के बाद इसमें गड्ढा किया गया होगा, जब्त की गई शराब महंगे ब्रांड की थी इसमें ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग समेत अन्य कई अन्य नामी ब्रांड हैं इसे जब्त कर लिया गया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article