क्राइम

बिहार में पूर्व मंत्री छेदी राम की दबंगई, राइफल ले पहुंच गए जमीन कब्जा करने! पुलिस ने धर दबोचा

बिहार के पूर्व मंत्री छेदी राम को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। छेदी राम जमीन कब्जा करने के लिए हथियार लेकर पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने पीछा करके उन्हें दबोच लिया।

Image

बिहार के पूर्व मंत्री छेदी राम गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार के पूर्व मंत्री छेदी राम गिरफ्तार
  • जमीन कब्जा करने पहुंचे थे छेदी राम
  • छेदी राम के पास से मिली दो राइफल

बिहार में अपराध किस कदर बढ़ रहा है, उसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि एक पूर्व मंत्री छेदी राम हथियार लेकर खुद जमीन कब्जा करने पहुंच गए। वो तो अच्छा हुआ कि पुलिस को इसकी सूचना मिल गई और मौके पर पहुंचकर उसने छेदी राम को गिरफ्तार कर लिया और एक बड़ी घटना होने से बच गई।

हथियार के साथ छेदी राम गिरफ्तार

बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने पूर्व मंत्री छेदी राम सहित पांच लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इन सभी पर हथियार के बल पर एक जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पूर्व मंत्री छेदी राम अपने साथियों के साथ सैदपुर गांव के पास एक विवादित जमीन पर कब्जा करने रविवार की शाम पहुंचे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी।

पुलिस को देखकर भागने लगे छेदी राम

सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और सभी को बसंतपुर से गिरफ्तार कर लिया।

दो राइफल बरामद

राजपुर के पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि पूर्व मंत्री छेदी राम की गाड़ी की तलाशी ली तो हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। पूर्व मंत्री सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके वाहन से दो राइफल, 57 गोली और एक खोखा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि अंबू चौबे ने जमीन कब्जाने को लेकर राजपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article