क्राइम

जयपुर में सबसे बड़ी चोरी, होटल हयात पैलेस से 1 करोड़ 44 लाख रुपये की नकदी-आभूषण पार

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित होटल हयात में 1 करोड़ 44 लाख रुपये की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसमें नकदी और आभूषण शामिल हैं।

Image

फोटो

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

जयपुर: राजधानी में अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी चोरी 1 करोड़ 44 लाख होने का दावा किया गया है। यह बड़ी वारदात फाइव स्टार होटल हयात पैलेस में हुई। यहां नरेश कुमार गुप्ता नाम के शख्स की एक करोड़ 44 लाख रुपये की नकदी और आभूषण चोरी हो गए हैं। इस मामले में पीड़ित ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

बड़े अधिकारी केस में दे रहे दाखिल

मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद बड़े अधिकारी केस में दखल दे रहे हैं। जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने एसआई छगनलाल को जांच सौंपी है। CP बीजू जॉर्ज जोसेफ मामले में निगरानी कर रहे हैं।

होटल हयात पैलेस में चोरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरेश कुमार गुप्ता के यहां शादी समारोह का आयोजन था। शादी का आयोजन होटल हयात पैलेस में था। लिहाजा, उनका पूरा परिवार यहां मौजूद था। उनके पास काफी सामान था। इसी सामान में से एक सफेद रंग का बैग चोरी हो गया, जिसमें एक करोड़ 44 लाख रुपये की नकदी और आभूषण रखे हुए थे। फिलहाल, पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article