क्राइम

Ballia News: कम्प्यूटर सीखने गई थी युवती, युवक ने किया अपहरण और बनाया हवस का शिकार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 27, 2023, 12:36 PM IST

Ballia News in Hindi: पुलिस ने बताया, युवती के भाई की ओर से इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में कहा गया था कि ​​​ उसकी बहन कम्प्यूटर सीखने के लिए गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। इस मामले में अज्ञात व्‍यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Image

Woman raped in Ballia

Photo : BCCL

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव से करीब एक महीने पहले किशोरी को कथित रूप से अगवा करने और बिहार ले जाकर बलात्कार करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बैरिया के थाना प्रभारी (एसएचओ) धर्मवीर सिंह ने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 23 अप्रैल की सुबह लापता हो गई थी।

भाई ने दर्ज कराई थी शिकायत

पुलिस ने बताया, युवती के भाई की ओर से इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में कहा गया था कि उसकी बहन कम्प्यूटर सीखने के लिए गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। इस मामले में अज्ञात व्‍यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पताही क्षेत्र में है। पुलिस ने बृहस्‍पतिवार को पताही में छापेमारी कर अजीत कुमार सिंह नामक व्‍यक्ति को पकड़ा और उसके कब्‍जे से किशोरी को मुक्‍त करा लिया।

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र का रहने वाला अजीत कुमार सिंह उसे अगवा कर पूर्वी चंपारण ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। उन्‍होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 366 (अपहरण या शादी के लिए मजबूर करने के इरादे से महिला को मजबूर करना) और 376 (बलात्कार) तथा यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्‍सो) अधिनियम से संबंधित प्रावधान जोड़े गए हैं। एसएचओ ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

End of Article