Triple Talaq Agra: 5 शादी रचा चुके पूर्व मंत्री 'चौधरी बशीर' पर पत्नी ने दर्ज कराया तीन तलाक का केस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2021, 01:48 PM IST

Chaudhary Bashir Latest News:आगरा के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, चौधरी बशीर की पत्नी नगमा ने उनपर तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है।

Triple Talaq Agra: 5 शादी रचा चुके पूर्व मंत्री 'चौधरी बशीर' पर पत्नी ने दर्ज कराया तीन तलाक का केस
Photo Credit: YouTube

नई दिल्ली: आगरा में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर (Chaudhary Bashir) के खिलाफ उनकी बीवी नगमा (wife nagma) ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है, बीवी का आरोप है कि पूर्व मंत्री पति  छठवां निकाह करने जा रहे हैं इसकी जानकारी होने पर वो अपने ससुराल गई तो उसके साथ चौधरी बशीर ना सिर्फ गाली-गलौज किया बल्कि उसे तीन तलाक (Triple Talaq) बोलकर भगा दिया।

गौर हो कि आगरा की रहने वाली  नगमा का निकाह साल 2012 में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर से हुआ था उनके दो बेटे हैं, नगमा ने आरोप लगाया है कि निकाह के बाद से ही चौधरी बशीर और ससुराल वाले उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे जिसके चलते उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है और वो अलग अपने मायके आगरा में रह रही है।

आरोप है कि वो कपड़ों की तरह बीवियां बदलते हैं

नगमा चौधरी बशीर की चौथी पत्नी है उसका आरोप है कि वो कपड़ों की तरह बीवियां बदलते हैं, आगरा के थाना मंटोला में चौधरी बशीर के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया है, मुकदमा एसएसपी के आदेश के बाद दर्ज हुआ है।

जानकारी मिली थी कि चौधरी बशीर छठवां निकाह करने जा रहे हैं

नगमा का आरोप है कि उन्हें जानकारों के जरिए पता चला कि पूर्व मंत्री छठवां निकाह करने जा रहे हैं वह अपनी ससुराल गईं तो वहां पर चौधरी ने उनसे गाली- गलौज कर उन्हें भगा दिया। गौर हो कि चौधरी बशीर ने साल 2003 में कानपुर की विधायक गजाला से प्रेम विवाह किया था, इसके बाद दोनों बीएसपी से समाजवादी पार्टी में पहुंच गए, बाद में दोनों का तलाक हो गया दोनों का एक बेटा भी है।

End of Article