Maharashtra: अवैध गर्भपात करने वाली महिला डॉक्टर के घर से मिले 97 लाख रुपये, घर की तलाशी है बाकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2022, 09:50 PM IST

महाराष्ट्र के वर्धा में 13 वर्षीय किशोरी का अवैध गर्भपात कराने की आरोपी एक डॉक्टर के घर से 97 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं डॉक्टर के अस्पताल से शिशुओं के भ्रूण भी मिले हैं।

Maharashtra: अवैध गर्भपात करने वाली महिला डॉक्टर के घर से मिले 97 लाख रुपये, घर की तलाशी है बाकी
Photo Credit: BCCL

वर्धा: महाराष्ट्र के वर्धा में एक महिला डॉक्टर के घर से पुलिस ने 97 लाख रुपये बरामद किए हैं। यह महिला डॉक्टर अवैध गर्भपात कराने का काम करती थीं। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक 13 वर्षीय नाबालिग का अवैध गर्भपात कराया गया। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो उसने एक निजी अस्पताल में छापा मारा तो पुलिस भी हैरान रह गई क्योंकि यहां कई शिशुओं के भ्रूण और खोपड़ियां मिली थी।

अस्पताल में मिले भ्रूण

पीटीआई के मुताबिक एक नाबालिग लड़की का गर्भपात किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 10-13 जनवरी के दौरान की गई जांच के तहत डॉ. रेखा कदम को गिरफ्तार किया गया तथा बाद में वर्धा के आरवी क्षेत्र मे एक निजी अस्पताल की तलाशी में भ्रूण शिशुओं की 11 खोपड़ियों एवं 54 हड्डियों का पता चला था।

तलाशी है बाकी

आरवी थाने के निरीक्षक भानुदास पिदुरकार के मुताबिक, शनिवार को कदम के घर की नौ घंटे तक तलाशी ली गई और इस दौरान 97,42,000 रुपये मिले तथा उसके ससुराल के अन्य सदस्यों के कमरे की तलाशी नहीं हो पाई क्योंकि अलमारी की चाबियां नहीं थीं। उन्होंने बताया कि कदम के घर से मिली रकम के बारे में आयकर विभाग को बताया दिया गया है।

End of Article