सूरत: गुजरात के सूरत में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो सूरत के होटल या रेस्टोरेंट में भोजन करने से पहले सर्तक रहना जरूरी है। आपको भोजन में क्या परोसा जा रहा है। इस पर ध्यान रखना जरूरी है। नहीं तो आपको पच्छताना पड़ सकता है।
सूरत के एक रेस्टोरेंट में नॉनवेज में गौ मांस बनाकर बेचा जाता था। सूरत के होडी बंगला इलाके में दिल्ली दस्तरखान रेस्टोरेंट में गौ मांस पकड़ा गया। सूरत पुलिस ने 20 किलो गौ मांस जब्त किया है। 40 किलो भैंस का मांस भी जब्त किया है। FSL रिपोर्ट में गौ मांस की पुष्टि हुई है। सूरत के एसीपी आरआर आहिर ने इसके बार में विस्तार से जानकारी दी है।
पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक सरफराज खान को गिरफ्तार किया, गौ मांस भेजने वाले अंसार को फरार घोषित किया।
End of Article

