यूपी में गोरखपुर में नाबालिग लड़की संग हैवानियत अगवा कर किया रेप, विरोध करने पर सिगरेट से जलाया 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2020, 10:16 AM IST

Rape with minor girl in Gorakhpur: यूपी के गोरखपुर में दरिदों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक नाबालिग से रेप किया और विरोध करने पर पीड़िता को सिगरेट से जला डाला।

यूपी में गोरखपुर में नाबालिग लड़की संग हैवानियत अगवा कर किया रेप, विरोध करने पर सिगरेट से जलाया 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नाबालिग लड़कियों के साथ रेप के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं लखीमपुर खीरी में एक मासूम के साथ दरिंदगी के बाद अब गोरखपुर में हैवानियत का मामला सामने आया है जहां  ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर की बेटी के साथ ना सिर्फ रेप किया गया बल्कि विरोध करने पर उसे सिगरेट से जलाया और जमकर पिटाई  भी की, मामला सामने आने पर हड़कंप मचा है।

बताया जा रहा है कि ये वारदात गोरखपुर के गोला इलाके में सामने आई है यहां एक ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर की बेटी को बाइक सवार युवकों ने अगवा कर तालाब किनारे झाड़ी में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया बताते हैं कि लड़की ने इसका विरोध किया तो उसकी आवाज को दबाने के लिए उसे सिगरेट से दागा गया।

मजदूर भट्ठे के पास ही किराए पर कमरा लेकर पत्‍नी और बच्‍चों के साथ रहता है रात में उसकी नाबालिग बेटी दरवाजे पर स्थित हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। आरोप है कि वहां हने वाला अर्जुन नाम का एक युवक अपने एक साथी के साथ पहुंचा। किशोरी को पकड़कर जबरन बाइक पर बैठा लिया और गांव के बाहर तालाब किनारे झाड़ी में ले जाकर ये घिनौनी वारदात की।

बाद में अचेत मिली किशोरी को परिवार के लोग अस्‍पताल ले गए, पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने एक नामजद समेत दो युवकों के खिलाफ दुष्‍कर्म, अपहरण और पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत केस दर्ज किया है, टीमें गठित कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

"लखीमपुर में दलित बच्ची से रेप की शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई थी"

अभी लखीमपुर-खीरी में एक 13 साल की मासूम दलित बच्ची से रेप की शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई थी, आरोपियों ने बच्ची से रेप के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी कहा जा रहा है कि आरोपियों ने बच्ची को मारने से पहले उसकी आंखें निकाल लीं और जुबान भी काट दी मगर आंख निकालने की घटना से पुलिस इंकार कर रही है। लखीमपुर खीरी जिले में पकरिया गांव में ये घटना सामने आई वहां रहने वाली मासूम बच्ची अपने घर से शौच के लिए खेत गई थी तभी दो युवकों ने इस बच्ची के साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी साथ ही उसकी आंख फोड़ी गई, उसकी जुबान काट दी गई बाद में बच्ची के ना मिलने पर घरवालों ने खोजबीन की तो बच्ची का शव खेत में पड़ा मिला। शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

"पीड़िता की गला घोंटकर हत्या की गई है, उसकी आंखें बाहर निकली हुई थीं"

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी मेडिकल जांच में बच्ची से रेप और गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। लड़की के पिता ने कहा कि पीड़िता की गला घोंटकर हत्या की गई है, उसकी आंखें बाहर निकली हुई थीं और उसकी जीभ काट दी गई थी।

End of Article