Prince Raj : लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दिल्ली में रेप का केस दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2021, 11:49 AM IST

LJP MP Prince Raj : दिल्ली पुलिस ने लोज जनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद प्रिंस राज के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। एक महिला की शिकायत पर कनॉट प्लेस में रेप का केस दर्ज हुआ है।

Prince Raj : लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दिल्ली में रेप का केस दर्ज
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली : एक महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद प्रिंस राज के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। महिला ने तीन महीने पहले प्रिंस राज पर बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। अब जाकर लोजपा सांसद के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बिहार के समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज के खिलाफ कनॉट प्लेस में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज न करने पर महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

प्रिंस राज ने भी दर्ज कराई है एफआईआर

महिला ने इस बारे में पत्र लिखकर लोजपा नेता चिराग पासवान से शिकायत की थी। चिराग ने महिला को भरोसा दिया था कि वह इस मामले में कार्रवाई करेंगे लेकिन उनकी तरफ से चुप्पी साध ली गई। एक शिकायत चिराग के खिलाफ भी दर्ज कराई गई है। गत फरवरी महीने में प्रिंस राज ने महिला के खिलाफ संसद मार्ग थाने में केस दर्ज कराया था। लोजपा सांसद का आरोप है कि महिला पैसों की मांग कर रही है। दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज करा दी गई है। अब दिल्ली पुलिस मामले की जांच करेगी। 

End of Article