Sherlyn Chopra: पोर्नोग्राफी केस में शर्लिन चोपड़ा को नहीं मिली राहत, खारिज हुई अग्रिम जमानत अर्जी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2021, 05:15 PM IST

पोर्नोग्राफी केस (Pornography case) में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सत्र न्यायालय ने अभिनेत्री की अग्रिम जमानत अर्जी (anticipatory bail) खारिज कर दी है।

Sherlyn Chopra: पोर्नोग्राफी केस में शर्लिन चोपड़ा को नहीं मिली राहत, खारिज हुई अग्रिम जमानत अर्जी

मुंबई : पोर्नोग्राफी केस में मुंबई की सत्र अदालत ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। पोर्न रैकेट केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए शर्लिन चोपड़ा ने सत्र न्यायालय के समक्ष अग्रिम जमानत अर्जी दायर की है। इस मामले में मुंबई पुलिस एक बार फिर उन्हें पूछताछ के लिए बुला सकती है। पोर्नोग्राफी रैकेट मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा मुख्य आरोपी हैं। राज कुंद्रा अभी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। शर्लिन ने राज पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। शर्लिन का दावा है कि साल 2019 में राज बिना किसी सूचना के उसके घर पर आए और मना करने के बावजूद उसे 'किस' करने लगे। 

पोर्नोग्राफी केस में पूनम पांडे को नोटिस मिला है
पोर्नोग्राफी रैकेट केस में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शर्लिन के अलावा मॉडल पूनम पांडे को भी नोटिस जारी किया है। दोनों अभिनेत्रियों का कहना है कि ए-रेटेड फिल्म में काम करने के लिए राज कुंद्रा ने उन पर दबाव बनाया। मुंबई पुलिस के सामने पेश होने से पहले शर्लिन ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने शर्लिन का बयान दर्ज करने के लिए उन्हें मंगलवार सुबह 10 बजे बुलाया था। 

शर्लिन ने राज कुंद्रा पर लगाए हैं सनसनीखेज आरोप
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक शर्लिन कथित रूप से मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल इकाई के समक्ष पेश होकर पोर्नोग्राफी केस में अपना बयान दर्ज कराया है। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2019 की शुरुआत में राज कुंद्रा ने उनके बिजनेस मैनेजर को फोन किया था। कुंद्रा ने कहा कि वह शर्लिन से अपने प्रस्ताव के बारे में बातचीत करना चाहते हैं। अभिनेत्री का दावा है कि 27 मार्च 2019 की बैठक के बाद राज एक मोबाइस टेक्सट पर बहस करने के लिए बिना पूर्व सूचना के उनके घर पर आए। 

'राज कुंद्रा ने कहा था-पत्नी के साथ उनके रिश्ते जटिल हैं'
अभिनेत्री का आरोप है कि उसके मना करने के बावजूद राज उसे 'किस' करने लगे। शर्लिन का कहना है कि उसने कहा कि वह एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ न तो करीबी संबंध बनाना चाहती हैं और न ही कारोबार एवं निजी संबंधों को एक साथ आगे बढ़ाना चाहती हैं। इस पर राज कुंद्रा ने कहा कि उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ रिश्ते थोड़े जटिल हैं और इसकी वजह से वह घर पर थोड़ा परेशान रहते हैं। अभिनेत्री ने आगे बताया कि उसने राज कुंद्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया और खुद को वाशरूम में बंद कर लिया। 

End of Article