बहन की लव मैरिज से नाखुश शख्स जीजा का सिर लेकर पहुंचा थाने, सदमे में बहन ने भी की आत्महत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2021, 01:12 PM IST

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक शख्स ने बहन की लव मैरिज से नाराज होकर जीजा की हत्या कर दी है।

बहन की लव मैरिज से नाखुश शख्स जीजा का सिर लेकर पहुंचा थाने, सदमे में बहन ने भी की आत्महत्या

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक खौफनाक वारदात सामने आई है जहां झूठी शाम के नाम पर बहन की लव मैरिज ने नाराज एक शख्स ने अपने ही जीजा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर सिर को धर से अलग कर थाने सरेंडर करने पहुंच गया। जैसे ही शख्स कटी हुई गर्दन लेकर थाने पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इसके बाद जैसे ही आरोपी की बहन के पास पति की हत्या की खबर पहुंची तो उसने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस भी हैरान
आरोपी शख्स मिंटू शिवराम शुक्ला उर्फ धीरज की उम्र 35 साल के करीब बताई जा रही है। खबर के मुताबिक मृतक ने आरोपी की बहन के साथ भागकर शादी की थी जिसके बाद से ही आरोपी नाराज था। धीरज जब शुक्रवार को एक बोरी में कटी हुई गर्दन के साथ पहुंचा था और उसने कबूल किया कि उसने अफने जीजा की हत्या कर दी है और धड़ एक खेत में पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस आरोपी की बताई हुई जगह पर पहुंची तो वहां एक युवक का धड़ पड़ा हुआ था और हाथ कटे हुए थे।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
पुलिस के मुताबिक, मृतक बृजेश ने कुछ महीने पहले धीरज की बहन से भागकर शादी कर ली थी जिसके बाद धीरज नाराज हो गया था और उसने बदला लेने की ठान ली। गुरुवार को मौका पाते ही धीरज ने अपने प्लान को अंजाम देते हुए अपने ही जीजा की हत्या कर दी।  इसके बाद जैसे ही मृतक की पत्नी को यह सूचना मिली तो उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

End of Article