एक शख्स ने 60 साल की मां पर ईंट से किया वार, बाद में गिरफ्तारी के डर से घबराकर पी लिया जहर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2022, 04:54 PM IST

 Man attacks mother with brick: हरियाणा के गुरूग्राम से क्राइम का एक मामला सामने आया है यहां एक शख्स ने अपनी बुजुर्ग मां पर ईंट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

एक शख्स ने 60 साल की मां पर ईंट से किया वार, बाद में गिरफ्तारी के डर से घबराकर पी लिया जहर 

नई दिल्ली: कहते हैं कि मां-बेटे का रिश्ता बेहद नाजुक और खास होता है लेकिन इस कलियुग के दौर में इनकी मर्यादा अक्सर ही तार-तार होते देखी जा सकती है, ऐसा ही एक घटना हरियाणा के गुरूग्राम से सामने आई है जहां एक शख्स ने गुस्से में आकर अपनी ही मां पर हमला बोल दिया और उन्हें ईंट से मारकर बुरी तरह घायल कर डाला।

पुलिस ने घटना की जांच के बाद बताया कि संपत्ति का विवाद इस घटना का कारण बना है घायल महिला अपने पति के साथ रहती है और उसकी तीन बेटियां गुरुग्राम के एक घर में रहती हैं।

वहीं आरोपी बेटा अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था, जबकि मां अपने पति और तीन बेटियों के साथ गुरुग्राम सेक्टर 11 के गांधी नगर इलाके में रहती हैं आरोपी अपने पिता के घर गया और वहां किसी बात पर कहासुनी हो गई। 

बहस के बीच उसने अपनी मां पर ईंट से हमला किया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो आरोपी ने गिरफ्तारी के डर से उसके पास जाकर जहर खा लिया फिर उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उनकी हालत स्थिर है जब उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई तो उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।

End of Article