Noida: फहजान ने सोनू बनकर की युवती से दोस्ती और बनाए अवैध संबंध, धर्म बदलने का बनाया दवाब तो खुली पोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2021, 08:09 AM IST

Love Jihad Case in Noida: दिल्ली से सटे नोएडा में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है जहां एक युवक पिछले एक साल से अपनी प्रेमिका को नाम बदलकर धोखा दे रहा था।

Noida: फहजान ने सोनू बनकर की युवती से दोस्ती और बनाए अवैध संबंध, धर्म बदलने का बनाया दवाब तो खुली पोल

नोएडा: नोएडा में 'लव जिहाद' का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक युवती से पहले दोस्ती की फिर अवैध संबंध बनाए और बाद में धर्म परिवर्तन का दवाब डालने लगा। फिलहाल पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद आरोपी को एससी-एसटी एक्ट व धर्म परिवर्तन निषेध कानून के तहत  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या हैं आरोप
मामला ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र का है जहां सेक्र म्यू वन में रहने वाला बिजनौर का फहजान एक निजी फैक्ट्री में काम करता है। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात यहां एक युवती से हुई और फहजान ने उसे अपना नाम सोनू बताया और खुद को हिंदू बताते हुए दोस्ती कर ली। धीरे- धीरे दोस्ती गहरी होती गई तो दोनों में अवैध संबंध बन गए। फहजान बना सोनू युवती को शादी का झांसा देकर लगातार संबंध बनाते रहा।

ऐसे खुली पोल
युवती ने जब शादी के लिए दवाब बनाया तो सोनू लगातार मुकरता रहा। एक दिन युवती को अपने दोस्त से पता चला कि सोनू हिंदू नहीं है और उसका असली नाम फहजान है।धर्म छिपाने के बाद जब उसने फहजान से सवाल किए तो वह धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने लगा। इसके बाद युवती ने पुलिस थाने का रूख किया और केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि यूपी की योगी सरकार ने इसी साल फरवरी महीने बल या धोखाधड़ी के माध्यम से किए जाने वाले धर्मांतरण के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक-2021 को यूपी विधानसभा से मंजूरी दिलवाई थी। इसके बाद यूपी में लव जिहाद के तहत कई मामले दर्ज किए गए हैं।

End of Article