यूपी पुलिस ने क‍िया एक और एनकाउंटर, STF के साथ मुठभेड़ में 50 हजारी बदमाश पन्ना यादव ढेर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2020, 11:40 AM IST

Panna Yadav killed in bahraich encounter: इधर कुख्‍यात व‍िकास दुबे का STF ने एनकाउंटर कर द‍िया, उधर बहराइज में भी पुल‍िस और STF के संयुक्‍त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी पन्ना यादव मुठभेड में ढेर हो गया।

यूपी पुलिस ने क‍िया एक और एनकाउंटर, STF के साथ मुठभेड़ में 50 हजारी बदमाश पन्ना यादव ढेर

Panna Yadav killed in bahraich encounter: इधर कानपुर में आठ पुल‍िसकर्मियों की निर्ममता से हत्‍या करने वाले कुख्‍यात व‍िकास दुबे का STF ने एनकाउंटर कर द‍िया, उधर बहराइज में भी पुल‍िस और STF के संयुक्‍त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी पन्ना यादव मुठभेड में ढेर हो गया। पन्‍ना यादव गोरखपुर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुका था और काफी समय से पुल‍िस को उसकी तलाश थी। पुलिस ने उसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।

इस घटना के बारे में SP विपिन मिश्रा ने बताया- "कल रात STF की अपराधी के साथ मुठभेड़ हुई, पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली में वो घायल हुआ। उसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उस पर 50,000 का इनाम था।" पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में असलहे और कारतूस बरामद किए हैं। 

पन्ना यादव गोरखपुर में जेलर की पिटाई कर चुका था और गोरखपुर जेल से फरार हो गया था। उसके ऊपर 3 दर्जन से अधिक संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं। महाराजगंज, गोरखपुर, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़ में उसके अनगिनत अपराध किए थे।

यूपी में बनी कुख्‍यातों की ल‍िस्‍ट

बता दें कि यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर प्रदेश भर के कुख्‍यातों की लिस्‍ट बन चुकी है और पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है। कुख्यात गैंगस्टर्स की संपत्‍त‍ि भी कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने निर्देशन में पुलिस ऑपरेशन क्‍लीन चला रही है। जिलेवार गुंडों की सूची तैयार हो गई है। 

End of Article