क्राइम

अंकिता भंडारी हत्याकांड में 'VIP' के खिलाफ CBI का बड़ा एक्शन, दिल्ली में FIR दर्ज; जानें अबतक क्या-क्या हुआ

अंकिता भंडारी केस में सीबीआई ने दिल्ली में औपचारिक रूप से केस दर्ज कर लिया है। सीबीआई का केस उस VIP के खिलाफ है, जिसका नाम इस मर्डर केस में बार-बार उछल रहा है। इस VIP को लेकर उत्तराखंड में काफी बवाल भी मच चुका है।

Image

अंकिता भंडारी मर्डर केस, VIP के खिलाफ केस दर्ज

उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने उस VIP के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिसका नाम बार-बार इस केस में आ रहा था। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दिल्ली में सीबीआई ने एक FIR दर्ज की है। सीबीआई की टीम इस मामले को लेकर उत्तराखंड में छानबीन कर रही है। ANI के अनुसार सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI), सेक्शन-2 ने पद्म पुरस्कार विजेता डॉ. अनिल कुमार जोशी की शिकायत पर, BNS, 2023 की धारा 238, 249 और 45 के तहत अंकिता भंडारी हत्याकांड में मामला दर्ज किया है। नई दिल्ली, CBI सेक्शन-2 के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस प्रशांत श्रीवास्तव को इस मामले में इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

VIP को लेकर उत्तराखंड में बवाल

उत्तराखंड सरकार की सिफारिश के बाद सीबीआई की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच (ब्रांच-2) ने दिल्ली में इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह कदम वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप्स और राज्यभर में उठे जनआक्रोश के बाद उठाया गया है, जिसमें एक कथित “VIP” की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हुए थे।

कब हुई थी अंकिता भंडारी की हत्या

अंकिता भंडारी ऋषिकेश स्थित वनंत्रा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं। सितंबर 2022 में उनकी हत्या कर दी गई थी और 24 सितंबर को उनका शव चीला नहर से बरामद हुआ था। इस मामले में रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है और तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

जब वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

मामला उस समय और संवेदनशील हो गया जब सोशल मीडिया पर कथित ऑडियो और वीडियो क्लिप्स वायरल हुईं। इन क्लिप्स में ज्वालापुर से पूर्व भाजपा विधायक की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने एक “VIP” की संलिप्तता का जिक्र किया था। इसके बाद राज्यभर में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए और सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई।

अब आगे केस में क्या

हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9 जनवरी 2026 को इस हत्याकांड की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। अब सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने कथित “VIP” व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इस नए केस के तहत सभी वायरल दावों, सबूतों और संभावित भूमिका की गहन जांच की जाएगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article