देश

अंकिता भंडारी हत्या मामले पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, पीड़ित परिवार से बातचीत के बाद CBI जांच की सिफारिश की

Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्या मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शुक्रवार को सीबीआई जांच की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि इस मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित अंकिता के माता-पिता से हमने बात की है और उन्होंने कहा था कि सीबीआई जांच होनी चाहिए और हम इसकी सिफारिश कर रहे हैं।

Image

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फाइल फोटो)

Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्या मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शुक्रवार को सीबीआई जांच की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि इस मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित अंकिता के माता-पिता से हमने बात की है और उन्होंने कहा था कि सीबीआई जांच होनी चाहिए और हम इसकी सिफारिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि किसी भी आरोपी को जमानत नहीं मिली है और आरोपियों को अजीवन कारावास की सजा सुनाई है... हाल के दिनों में जो ऑडियो क्लिप्स वायरल हुई उन पर एफआईआर दर्ज की गई हैं।

पीड़ित परिवार ने CM धामी से की मुलाकात

हाल ही में अंकिता भंडारी के माता-पिता ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर अपनी बेटी की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने बुधवार रात मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें इस संबंध में एक चिट्ठी सौंपी जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई से इस मामले की जांच कराए जाने की मांग की।

अंकिता के पिता ने चिट्ठी में कहा था कि 'वीआईपी' की वजह से उनकी बेटी की हत्या हुई और उसका अभी तक पता नहीं चला है। उन्होंने चिट्ठी में कहा था, ''वीआईपी को पकड़ने के लिए सरकार से अपील करता हूं कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई से इस मामले की जांच कराई जाए।''

नया ऑडियो आया सामने

सनद रहे कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर का एक कथित नया ऑडियो सामने आया जिसके बाद सियासी सरगर्मियां तेज हो गईं। भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ कथित बातचीत के इस ऑडियो में सनावर यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि उन पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम लेने का दवाब था। सनावर, राठौर की कथित पत्नी हैं।

सनावर ने अपने एक ऑडियो में कथित 'वीआईपी' का खुलासा कर सियासी हलचल पैदा कर दी थी। इस खुलासे के बाद पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेश में कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

वर्ष 2022 में पौड़ी जिले के वनंत्रा रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता की रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों-सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में तीनों आरोपियों को सत्र न्यायालय उम्रकैद की सजा सुना चुका है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article