Where is Amrit pal Singh: वारिस पंजाब दे का मुखिया और खालिस्तान की राग अलापने वाला अमृतपाल सिंह कहां है इसके बारे में सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। पंजाब पुलिस की आंख में धूल झोंककर वो फरार गया। पुलिस और दूसरी एजेंसिया उसे खोजने में जुटी हुई हैं। इस बीच उसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। पंजाब पुलिस ने उसकी अलग अलग हुलिया वासी तस्वीर भी जारी की है। पहले वो जुगाड़ की गाड़ी पर बैठा नजर आता है जिस पर प्लैटिना गाड़ी है। अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो छाता और हाथ में झोला लेकर कहीं जा रहा है। बताया जा रहा है कि पहचान छिपाने के लिए वो छाता लेकर जा रहा है ताकि उसकी शक्ल सीसीटीवी में दर्ज ना हो सके। सीसीटीवी फुटेज हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है। इस बीच संभावना जताई जा रही है कि वो उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भाग सकता है। वहीं अमृतसर में बॉर्डर वाले इलाके में पोस्टर चिपका कर लोगों से मदद की अपील की जा रही है।
18 मार्च को पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब डे और अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई शुरू की। 19 मार्च को अमृतपाल सिंह पहले से ही हरियाणा में था कुरुक्षेत्र की रहने वाली बलजीत कौर ने स्वीकार किया कि उसने अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पपलप्रीत सिंह को शरण दी थी।अमृतपाल और पापलप्रीत रात भर बलजीत कौर के घर रुके और अगले ही दिन चले गए।अमृतपाल हरियाणा कैसे पहुंचा? सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कहा कि अमृतपाल के भागने के प्रयास में कई वाहन शामिल थे। उसने सेहोवाल गांव के एक गुरुद्वारे में अपना दोपहिया वाहन बदला और नदी पार की फिर एक ऑटो-रिक्शा किराए पर लिया और इसके बाद वे कुरुक्षेत्र में थे।
